Vijay Varma: एक्टर विजय वर्मा ने की पैपराजी संग ऐसी हरकत, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय इस वक्त फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय इस वक्त फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में विजय ने पहली बार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ काम किया है।
इसी बीच अब विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराजी की मिमिक्री करते दिख रहे हैं। उनका ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।
विजय वर्मा के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय वर्मा जैसे ही जैसे ही अपनी कार पर बैठने के लिए बाहर आते हैं पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में एक्टर ने बड़े ही प्यार से पोज देना शुरू कर दिया। तभी एक पैपराजी उनसे कहता है, ‘यहां पर सर, यहां पर।'
View this post on Instagram
बस फिर क्या था विजय ने भी उसकी नकल उतारते हुए मुंह में गुटखा रखकर बोलने का नाटक करते हुए उसकी बात को दोहराया। दरअसल, उस पैपराजी ने गुटखा खाया हुआ था। पैपराजी की मिमिक्री करने के बाद विजय वर्मा ही नहीं, बल्कि वहां पर मौजूद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। विजय उस पैपराजी को गले भी लगाते नजर आते हैं।
यह भी पढ़े: 'मंगल पांडे' में रानी नहीं होने वाली थीं आमिर की हीरोइन, अमीषा बोलीं- वह तो सिर्फ एक डांस...