फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rift in the relationship between actress Kim Sharma and Leander Paes know what is the reason behind it

Kim Sharma: किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच बढ़ी दूरियां? जानें क्यों उठ रही अलगाव की अफवाह

Mon, 03 Apr 2023 04:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 03 Apr 2023 04:09 PM IST
सार

एक्ट्रेस किम शर्मा और भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, इन अफवाहों के उड़ने के पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है। 

विज्ञापन
rift in the relationship between actress Kim Sharma and Leander Paes know what is the reason behind it
किम शर्मा-लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'मोहब्बतें' से पर्दे पर छा जाने वालीं एक्ट्रेस किम शर्मा फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। वहीं, अब डीवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वापस से सुर्खियों में आ गई हैं। साल 2021 में किम ने भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर लिएंडर पेस संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। इस रिपोर्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। 

विज्ञापन

किम शर्मा-लिएंडर पेस के बीच बढ़ीं दूरियां

रिपोर्ट की मानें तो किम शर्मा और लिएंडर पेस के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इस बात के सामने आते ही दोनों के अलगाव का कयास लगाया जा रहा है। एक मीडिया संस्थान ने दावा किया है कि किम और लिएंडर के बीच काफी दूरियां आ गई हैं, जिसकी वजह से यह दोनों कभी भी अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। दोनों के रिश्ते में खटास आने की खबर ने तब तूल पकड़ा जब 28 मार्च को रिलेशनशिप की दूसरी एनिवर्सरी पर ना तो किम और ना ही लिएंडर की ओर से कोई पोस्ट साझा किया गया। 

विज्ञापन


Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को कपल के बयान का इंतजार 

गौरतलब हो कि पेस और किम ने पहली एनिवर्सरी पर कई रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला था। वहीं, रिपोर्ट तो यह भी है कि अलाना पांडे की शादी में किम अकेले ही शिरकत करने पहुंची थीं। इन दोनों घटनाओं की वजह से किम और पेस के बीच कुछ भी सही ना होने की अफवाहें सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक इन खबरों पर कपल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 


Nayanthara: जानिए नयनतारा के न्यू बॉर्न ट्विंस का नाम, एक्ट्रेस ने इवेंट में कुछ इस अंदाज में किया खुलासा

इन सितारों संग जुड़ चुका है किम शर्मा का नाम 

बता दें कि किम शर्मा का नाम लिएंडर पेस से पहले बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे से जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट किया लेकिन आगे चलकर अपनी राहें अलग कर लीं। इतना ही नहीं किम शर्मा का नाम भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed