फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nayanthara Finally revealed her twins boys name on stage Jawan actress video goes viral on internet

Nayanthara: जानिए नयनतारा के न्यू बॉर्न ट्विंस का नाम, एक्ट्रेस ने इवेंट में कुछ इस अंदाज में किया खुलासा

Mon, 03 Apr 2023 02:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 03 Apr 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara Finally revealed her twins boys name on stage Jawan actress video goes viral on internet
नयनतारा, विगनेश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री सरोगेसी की मदद से जुडवां बच्चों की मां बनी हैं। एक्ट्रेस नयनतारा ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों के पूरे नामों का खुलासा कर दिया है, जिन्हें उन्होंने सरोगेसी के जरिए जन्म दिया है। नयनतारा एक अवॉर्ड फंक्शन में थीं, जहां उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के नामों के बारे में बताया।

विज्ञापन

ता दें कि शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी की मदद से अपने ट्विन्स बेटों का परिवार में स्वागत किया था। अब हाल ही में चेन्नई में एक इवेंट को अटेंड करने पहुँचीं नयनतारा ने बड़े ही खास और दिलचस्प अंदाज में अपने दोनों बेटों के नाम बताए। अपने बेटो के नाम की घोषणा करते हुए नयनतारा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nayanthara Finally revealed her twins boys name on stage Jawan actress video goes viral on internet
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : Instagram

चेन्नई में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं नयनतारा के इस वीडियो को उनके एक फैन ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नयनतारा पूरी खुशी और एक्साइटमेंट के साथ अपने दोनों बेटों का नाम दुनिया को बता रही हैं। उन्होंने बेटों का पूरा नाम बताते हुए कहा कि उनके पहले बेटे का नाम उयिर रुद्रोनिल एन. शिवन है और उनके दूसरे बेटे का नाम उलाग धैवाग एन. शिवन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'फाइनली नयनतारा ने अपने जुडवा बेटों का नाम बता दिया है।
 

 

विज्ञापन

बता दें, जून 2022 में नयनतारा ने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन से चेन्नई में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। शादी में रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार शामिल हुए थे। उसी साल विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की, कि उन्होंने सरोगेसी केजरिए जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। नयनतारा की फिल्मों की बात करें तो वह साउथ के बाद अब हिंदी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी और शाह रुख खान की जोड़ी पहली बार निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें: जब शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर पर की थी थप्पड़ों की बरसात, यह थी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed