फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   richa chadha mocks indian army by mentioning galwan people angry on social media

Richa Chaddha: ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, अभिनेत्री ने ट्वीट कर मांगी माफी

Thu, 24 Nov 2022 10:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लग रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया अभिनेत्री ने माफी मांग ली है। 

विज्ञापन
richa chadha mocks indian army by mentioning galwan people angry on social media
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह  अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया था कि उनपर सेना के अपमान का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री पर जमकर गुस्सा निकाल रहे थे। जिसके बाद ऋचा चड्ढा ने इसको लेकर माफी मांग ली है। 

विज्ञापन


ऋचा ने मांगी माफी
ट्वीट कर ऋचा चढ्ढा ने लिखा- मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। अगर मेरे कहे तीन शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं। अगर जाने-अनजाने में भी मेरे मन में यह भावना पैदा हुई है तो मुझे दु:ख होगा। ऋचा ने आगे कहा- मैं समझ सकती हूं कि जब किसी का बेटा शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसलिए ये मेरे लिए एक इमोश्नल इश्यू है।
विज्ञापन

 


क्या बोली थीं ऋचा चड्ढा
दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है'। इसके बाद भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है, 'अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए, हमारे सशत्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है'।


यूजर्स ने लगाई क्लास
बता दें कि भारत-चीन के बीच 2020 में गलवान में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अभिनेत्री की क्लास लगाने में जुट गए। एक यूजर ने लिखा- 'गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं'।

अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जुहू पुलिस स्टेशन में ऋचा चड्ढा के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- 'ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाया है और उनका अपमान किया है, विशेष रूप से जिन्होंने गलवान घाटी में अपनी जान दे दी है। ये एक आपराधिक कृत्य है, ऋचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed