Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
आज वेलेंटाइन डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने पति अली फजल के लिए बेहद खास तरीके से विश किया, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा न सिर्फ अपने शानदार अभिनय बल्कि अपनी अनूठी कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने न केवल अपने कॉमेडी से भरपूर किरदारों से लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि अपने सोशल मीडिया पर भी ऋचा कॉमेडी वीडियो अपलोड करती रहती हैं। वहीं, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ऋचा चड्ढा ने पति अली फजल के लिए बेहद खास तरीके से विश किया, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ऋचा चड्ढा अक्सर ही कॉमेडी वीडियो शेयर कर लोगों को हंसाती रहती हैं। वहीं, आज शादी के बाद ऋचा पति अली फजल के साथ पहला वैलेंटाइन डे मना रही हैं और इस मौके को खास बनाने के लिए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 80 के दशक में आई फिल्म नसीब अपना अपना के गाने भला है बुरा है या जैसा भी मेरा पति मेरा देवता है...पर एक्ट कर रही हैं। इसके साथ ही ऋचा ने फिल्म से फरहा नाज के चोटी वाले हेयर स्टाइल को भी कॉपी किया है।
TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...
ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अली फजल को टैग किया और लिखा, 'हाय अली माय स्वीट वैलेंटाइन।' अभिनेत्री के इस वीडियो को फैंस ही नहीं सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। अली फजल भी ऋचा के इस वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। इसके अलावा फैंस और सेलेब्स भी ऋचा के वीडियो पर हंसी वाली इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
.The Romantics: यश चोपड़ा के आभामंडल की झलक दिखाती डॉक्यूमेंट्री, स्विटजरलैंड के लिए यहां से निकली राह
बता दें कि ऋचा चड्ढा इन दिनों 'हीरामंडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं और अली फजल काम के लिए एलए में हैं। वहीं, ऋचा और अली पिछले साल ही 8 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों इससे पहले काफी वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 'फुकरे' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
Oscar 2023: ऑस्कर द्वारा आयोजित लंच में पहुंचे 'नाटू नाटू' कंपोजर एमएम कीरावनी, ये सितारे भी हुए शामिल