फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar 2023 RRR Naatu Naatu composer MM Keeravani Guneet Monga Shaunak Sen mark presence at the nominees lunch

Oscar 2023: ऑस्कर द्वारा आयोजित लंच में पहुंचे 'नाटू नाटू' कंपोजर एमएम कीरावनी, ये सितारे भी हुए शामिल

Tue, 14 Feb 2023 10:22 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Feb 2023 10:22 AM IST
सार

सोमवार को बेवर्ली हिल्टन होटल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए सितारों की महफिल सजी, जो सभी लंच में शामिल हुए थे। इसमें भारत की ओर से ऑस्कर की रेस में दौड़ रहे एमएम कीरावनी, गुनीत मोंगा और शौनक सेन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Oscar 2023 RRR Naatu Naatu composer MM Keeravani Guneet Monga Shaunak Sen mark presence at the nominees lunch
एमएम कीरावनी, गुनीत मोंगा और शौनक सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे जीतने का सपना हर फिल्मनिर्माता और एक्टर देखता है। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ चुकी है। वहीं, अब सोमवार को लंच का आयोजन कर 95वें ऑस्कर के लिए हुए नॉमिनेशन का जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में उन कुछ सितारों को शामिल किया गया था, जो इस बार ऑस्कर की रेस में हैं। इनमें भारत से एमएम कीरावनी, गुनीत मोंगा और शौनक सेन भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


सोमवार को बेवर्ली हिल्टन होटल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए सितारों की महफिल सजी, जो सभी लंच में शामिल हुए। भारत से ऑस्कर की रेस में दौड़ रहे नाटू नाटू के कंपोजर एमएम कीरावनी के साथ गुनीत मोंगा और शौनक सेन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, इस कार्यक्रम में कई बार ऑस्कर जीतने वाले स्टीवन स्पीलबर्ग, रोजर डीकिन्स और जस्टिन हर्विट्ज भी मौजूद थे।
विज्ञापन

Valentine Day 2023: अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे बनाएं और खास, देखें इश्क में डूबी ये वेब सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके अलावा कई बार नॉमिनेट होने वाले टॉम क्रूज, मिशेल विलियम्स, सारा पोली, रियान जॉनसन, मैरी जोफ्रेस और डायने वॉरेन जैसे कई सितारे भी शामिल थे। वहीं, पहली बार नॉमिनेट हुए ब्रैंडन फ्रेजर, हांग चाऊ, ऑस्टिन बटलर, के हुई क्वान और पॉल मेस्कल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी की साथ में एक ग्रुप फोटो भी ली गई।
Turkey Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की हालत देख टूटा प्रियंका का दिल, तस्वीरें शेयर कर लगाई मदद की गुहार

बता दें एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर 2023 के लिए ऑरोजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। 
RRR: मार्वल यूनिवर्स के खूंखार विलेन के सिर चढ़ा 'आरआरआर' का नशा, राम चरण-Jr NTR की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed