फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha film biopic of Shakeela will shoot in Karnataka

केरल में नहीं बल्कि कर्नाटक में होगी शकीला बायोपिक की शूटिंग, एडल्ट स्टार बनेंगी ऋचा चड्ढा

Fri, 09 Nov 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Richa Chadha film biopic of Shakeela will shoot in Karnataka
Richa Chadha - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म शकीला इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। साउथ की मशहूर एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक की शूटिंग अब केरल में नहीं, बल्कि कर्नाटक में होगी। बाढ़ के कारण शूटिंग को स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। इस फिल्म के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने कहा ‘मैं बताना चाहूंगा कि केरल से कर्नाटक में शूटिंग का स्थानांतरण हमारे लिए अच्छा है। हमें कर्नाटक के कुछ अनदेखे क्षेत्रों को देखने का मौका मिला।’ 
विज्ञापन


लंकेश द्वारा निर्देशित होने वाली फिल्म में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री शकीला की भूमिका में दिखाया जाएगा। निर्देशक लंकेश ने कहा, ‘हमने कर्नाटक में स्थलों को ढूंढने और पटकथा का काम पहले ही समाप्त कर लिया था। यह एक नियमित प्रक्रिया है। हम केरल में यह काम कर पाते, इससे पहले वहां बारिश और बाढ़ शुरू हो गई। हालांकि शूटिंग में तुरंत बदलाव करना थोड़ा मुश्किल काम था।’ 
विज्ञापन

 

Richa Chadha film biopic of Shakeela will shoot in Karnataka
रिचा चड्ढा - फोटो : file photo
निर्देशक के मुताबिक कर्नाटक में भी उन्होंने केरल की पृष्ठभूमि को दर्शाने के लिए कुछ अलग संरचनाएं बनाईं। इसके लिए उनकी टीम को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ी। इस फिल्म की कहानी शकीला नाम की अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में अपने बोल्ड किरदार के लिए जानी जाती थीं। 

इस कारण उन्हें ‘पोर्न स्टार’ तक का तमगा भी मिला था। निर्देशक का मानना है कि शकीला के जीवन में परेशानियां समाज में रहने वाले छोटी सोच के लोगों के कारण आईं। उन्होंने कहा कि कोई भी पोर्न फिल्म थियेटरों में रिलीज नहीं होती और जबकि उनकी सभी फिल्मों को ए प्रमाणपत्र मिला था। उनकी फिल्मों ने खूब कमाई भी की। यह स्पष्ट हो चुका है कि उनकी फिल्मों के बड़ी संख्या में दर्शक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed