फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha Atul Kulkarni and Prakash Raj support Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar

कॉकरोच जनता पार्टी को सिनेमा जगत की हस्तियों का साथ, समर्थन में आए ऋचा चड्ढा-अतुल कुलकर्णी समेत ये सेलेब्स

Sat, 06 Jun 2026 06:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 06 Jun 2026 06:08 PM IST
सार

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन सोशल मीडिया के रास्ते अब जमीन पर उतर चुका है। आज जंतर-मंतर पर कई युवाओं ने इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने इस प्रदर्शन का सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
Richa Chadha Atul Kulkarni and Prakash Raj support Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar
ऋचा चड्ढा, अलुत कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह प्रदर्शन पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ शुरू हुआ है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की अपील पर बड़ी तादाद में छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी कई कलाकारों का समर्थन मिला है। जिन कलाकारों ने सीजेपी का समर्थन किया है उनमें अभिनेता अतुल कुलकर्णी, ऋचा चड्ढा, कुनिका सदानंद और प्रकाश राज शामिल हैं।
विज्ञापन

Richa Chadha Atul Kulkarni and Prakash Raj support Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar
अतुल कुलकर्णी - फोटो : एक्स
अतुल कुलकर्णी
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मेरी पीढ़ी और उससे पहले के लोगों ने अपनी जिम्मेदारियां सही से नहीं निभाईं। उन्होंने गलतियां कीं और युवाओं के लिए चुनौतियों का अंबार छोड़ दिया, जिसका सामना अब आज की पीढ़ी को करना पड़ रहा है। अतुल ने युवाओं से कहा कि वे पूरी उम्मीदों के साथ खड़े हैं और युवाओं से आग्रह किया कि वह सत्यनिष्ठा के साथ इस देश का पुनर्निर्माण करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Richa Chadha Atul Kulkarni and Prakash Raj support Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने सीजेपी के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा 'मैं अभी ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है। लेकिन मेरा मन दिल्ली में है। मेरी प्यारी दिल्ली-मेरे बचपन, मेरे स्कूल और कॉलेज का शहर, जहां बड़े-बड़े पार्क और पुराने, अच्छे पेड़ हैं। मैं अपने देश के युवाओं को प्यार भेजती हूं। उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे। आप दयालु, शांत और समझदार बनें। मैं दिल से आपके साथ हूं।'

विज्ञापन

Richa Chadha Atul Kulkarni and Prakash Raj support Cockroach Janta Party Protest on Jantar Mantar
प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम@joinprakashraj
प्रकाश राज
सीजेपी के प्रदर्शन को साउथ और बॉलीवुड के अभिनेता प्रकाश राज का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा 'मैं 6 तारीख को वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। ताकि कॉकरोच आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखा सकूं। मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं। फिर भी वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। सभी युवा 'कॉकरोचों' से मेरा आग्रह है कि रेंगते हुए वह वहां पहुंचें।'

कुनिका सदानंद
अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक्स पर लिखा 'लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा या धर्म का नहीं होता। यह उन नागरिकों का है जो स्वतंत्र रूप से सोचते हैं और निडर होकर सवाल पूछते हैं। कुनिका ने कहा कि लोकतंत्र बिना सोचे-समझे वफादारी दिखाने से नहीं, बल्कि जागरूकता और जवाबदेही से मजबूत होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असल बदलाव भाषणों से नहीं, बल्कि काम और नतीजों से तय होता है।'

पुलिस वालों को फूल देने की बात कही
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की और पुलिसकर्मियों को फूल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आंदोलन संविधान और लोकतंत्र के दायरे में रहेगा। इस प्रदर्शन ने साफ संकेत दिया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं के बीच गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed