फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadda`s car breaks down in rain, walks 1.5 kms to her sets

भारी बारिश में नहीं स्टार्ट हुई रिचा चड्ढा की गाड़ी, डेढ़ किलोमीटर चली पैदल

Sun, 28 Jun 2015 02:36 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadda`s car breaks down in rain, walks 1.5 kms to her sets

रिचा चड्ढा इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें रिचा एक पत्रकार के किरदार में दिखेंगी। रिचा को फिल्म के सेट पर पहुंचना था। लेकिन इसके लिए रिचा को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल शूटिंग के लिए जा रही रिचा की गाड़ी अचानक खराब हो गई। रिचा चड्ढा ने फोन कर के टैक्सी को बुलाना चाहा तो फोन नेटवर्क डाउन होने से वो फोन नहीं कर सकी। ऐसे में पैदल चलने के अलावा रिचा के पास कोई विकल्प नहीं बचा।
विज्ञापन


रिचा चड्ढा बारिश में पैदल ही जुहू एसएनडीटी से जुहू होटल तक पहुंची। रिचा को 'चॉक एंड डस्टर' के लिए यहां पहुंचना था। रिचा की वजह से फिल्म की शूटिंग भी देर से शुरू हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

'सेट पर पहुंची तो बुरी तरह कांप रही थी रिचा'

Richa Chadda`s car breaks down in rain, walks 1.5 kms to her sets

फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' में पत्रकार का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रिचा चड्ढा को सुबह नौ बजे सेट पर पहुंचना था। लेकिन तेज बारिश की वजह से वो ट्रैफिक में फंस गईं और सड़क पर पानी जमा हो गया। इससे उनकी गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई।

रिचा को बारिश में भीगते हुए सेट तक जाना पड़ा। फिल्म के डायरेक्टर जयंत गिलातर ने रिचा के भीगते हुए सेट तक पहुंचने पर कहा ''रिचा बहुत बहादुर लड़की है। जब वे सेट पर पहुंचीं तो कांप रही थीं लेकिन जल्दी ही वो शूटिंग में जुट गईं।''

'चॉक एंड डस्टर' में रिचा के अलावा शबाना आजमी, जूही चावला और जरीना वहाब मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed