महंगे टमाटर पर टॉपलेस दिखेंगी ऋचा चड्ढा
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसमें निखिल और रिचा के बीच रोमांटिक दृश्यों के साथ-साथ जबर्दस्त लवमेकिंग सीन भी हैं। इनकी झलक इंटरनेट पर पड़े कुछ दृश्यों से मिलती है। सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा के पर्दे पर पहली बार हीरो-हीरोइन को टमाटरों पर लव मेकिंग करते दिखाया गया है। आज जबकि टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं और केंद्र सरकार तक इससे परेशान हैं, टमाटरों का ऐसा इस्तेमाल फिल्म की चर्चा में यूएसपी साबित हो सकता है।
बहुत महंगे हैं टमाटर
निखिल का कहना है, ‘महंगे टमाटरों का ऐसा हाल किए जाने से प्रोड्यूसर के दिल पर क्या गुजरी होगी, आप उन्हीं से पूछिए।’ सूत्र बता रहे हैं कि भारत रतन फिल्म में निखिल-रिचा पर कुछ बोल्ड सीन शूट करना चाहते थे, लेकिन रिचा को आपत्ति थी। इस पर विवाद बढ़ गया था। आखिर में तय हुआ था कि कोई अनोखा आइडिया ढूंढा जाए, तब लवमेकिंग सीन के ‘बेड’ के रूप में टमाटरों के इस्तेमाल का आइडिया आया। रिचा का कहना है, ‘आप देखिएगा कि लव मेकिंग में हमने टमाटरों का कितना क्रिएटिव इस्तेमाल किया है।’ वैसे चर्चा तो यह भी है कि फिल्म के एक दृश्य में रिचा टॉपलेस नजर आएंगी।