{"_id":"c754f35c-d34f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"richa-chadda-impress-with-sanjay-leela-bhansali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग नहीं अब किसी और पर फिदा हैं ऋचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग नहीं अब किसी और पर फिदा हैं ऋचा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप के साथ फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली ऋचा चड्ढा इन दिनों अनुराग पर नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली पर फिदा है। ऋचा, संजय के साथ 'रामलीला' फिल्म में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
संजय की लीला इन दिनों 'रामलीला' में नजर आ रही है। ये कहना है संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में काम कर रही ऋचा चड्ढा का। संजय के काम के प्रति लगाव से ऋचा प्रभावित हैं। संजय के साथ काम करना उनके लिए सपना सच होने जैसा है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देने वाली ऋचा चड्डा आजकल काफी खुश हैं। जिस मौके के लिए लोग सालों इंतजार करते हैं, वह उन्हें इतनी जल्दी जो मिल गया।
विज्ञापन
'रामलीला' के पहले ऋचा चड्ढा 14 जून को रिलीज हो रही फिल्म 'फुकरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिल्ली की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं।