फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rhea chakraborty visited the temple helping poor people juhu mumbai photos viral on social media

Social Media: भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, लंबे समय बाद मीडिया से हुईं रूबरू

Fri, 12 Nov 2021 06:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 12 Nov 2021 06:47 PM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में बनी हुईं थीं। पिछले साल रिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी द्वारा कार्यवाही की और उन्हें गिरफ्तार कर दिया। इस वजह से रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन जेल में भी गुजारने पड़े थे।

विज्ञापन
rhea chakraborty visited the temple helping poor people juhu mumbai photos viral on social media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में बनी हुईं थीं। पिछले साल रिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती पर एनसीबी द्वारा कार्यवाही की और उन्हें गिरफ्तार कर दिया। इस वजह से रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन जेल में भी गुजारने पड़े थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया और मीडिया दोनों से ही दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को ट्रैक पर लेकर आ रही हैं।

विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर तो एक्टिव हैं ही, लेकिन अब एक लंबे समय के बाद मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। दरअसल उन्हें जुहू में एक मंदिर के पास स्पॉट किया गया, जहां रिया चक्रवर्ती भगवान के दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान रिया गरीबों की मदद करती हुई भी नजर आईं। रिया अपनी कार से उतरकर सीधा मंदिर की तरफ गईं और उन्होंने वहां पर बैठे गरीबों की मदद भी की।

विज्ञापन

rhea chakraborty visited the temple helping poor people juhu mumbai photos viral on social media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग केस फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लंबे समय बाद थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, अभिनेता के निधन के बाद ड्रग केस की जांच के चलते एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अकाउंट फ्रीज कर दिए थे, जिसे अब इस्तेमाल करने की उसे अनुमति निल गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने स्पेशल कोर्ट में उसके बैंक अकाउंट के इस्तेमाल करने और जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप लौटाने की मांग की थी।

rhea chakraborty visited the temple helping poor people juhu mumbai photos viral on social media
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

कोर्ट ने आखिरकार अभिनेत्री की यह मांग मानते हुए रिया को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई है। इसके तहत स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को उनके अकाउंट डीफ्रीज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस यानी एडीपीएस एक्ट के तहत रिया को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। इसके अलावा ने कोर्ट ने उनके मैकबुक प्रो और आईफोन जैसे गैजेट्स भी लौटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed