फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty talks about people in film industry scared of hiring her says There is still sense of fear

Rhea Chakraborty: 'अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है', फिल्मों में काम ना मिलने पर बोलीं रिया चक्रवर्ती

Wed, 15 Nov 2023 09:53 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 15 Nov 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty talks about people in film industry scared of hiring her says There is still sense of fear
रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जीवन में भारी बदलाव आया है। अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही अभिनेत्री बड़े पैमाने पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। अभिनेता की मौत को चार साल हो गए हैं, लेकिन आज भी अभिनेत्री को इंडस्ट्री में सही से काम नहीं मिल पाया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में लोग उन्हें काम पर रखने से डरते हैं? इस पर रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'हां, अभी भी इंडस्ट्री में डर का माहौल है।'
विज्ञापन


काम ना मिलने पर कही यह बात
हाल ही में दिए साक्षात्कार में रिया चक्रवर्ती ने काम नहीं मिलने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में अभी भी डर की भावना है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही कम हो जाएगा। हालांकि, 2020 के बाद से बहुत कुछ खत्म हो गया है और ट्रोल्स की ताकत भी खत्म हो गई है। समय के साथ सब खत्म हो जाएगा। यह सब ज्यादा दिनों तक नहीं रहता हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Tuesday Box Office Report: सिनेमाघरों में गूंज रही सलमान की 'टाइगर 3' की दहाड़, '12वीं फेल'-'लियो' का हाल बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कठिन समय में दोस्तों ने दिया साथ
रिया चक्रवर्ती ने खुद को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा, 'कठिन समय में मेरे दोस्त मेरे पीछे खड़े थे। उन्होंने मेरे परिवार को संभाला और आर्थिक रूप से मदद भी की। जब उनका साथ मिलता तो मुझे लगा की कोई तो मेरे साथ है, मेरे दोस्तों से मुझे ताकत मिली।'

'एमटीवी रोडीज' से की वापसी
रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने रियलिटी गेम शो 'एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड' के साथ शोबिज में वापसी की, जहां उन्होंने शो में गैंग लीडर में से एक की भूमिका निभाई। अभिनेत्री प्रिंस को हराकर शो की विजेता गैंग लीडर बनी थीं।

यह भी पढ़ें: Vidya Sinha: संघर्षों से भरा था विद्या सिन्हा का जीवन, 'रजनीगंधा' में अपनी उम्दा अदाकारी से छोड़ी अमिट छाप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed