अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को खूब ट्रोल होने पड़ा था, जिस वजह से रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी रिया की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया ने ब्लैक कलर का जालीदार टॉप और ब्लैक पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस दौरान रिया ने अपने बालों को खुला रखकर अपना लुक कंप्लीट किया है और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती का वही बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, जो उनकी पुरानी तस्वीरों में देखने को मिलता था।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है, ‘किसी को ये समझना होगा कि बहादुरी का मतलब ये नहीं है कि डर ना हो, बल्कि डर होने के बावजूद भी उससे आगे बढ़ने की ताकत है।’ इस कैप्शन में रिया ने हैशटैग 'नई रिया' भी लिखा है, जिससे साफ है कि रिया अब फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में इस तस्वीर को 81 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं और ये आंकड़ा ज्यादा हो रहा है।

3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, फैंस कमेंट कर रिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने रिया को ‘खूबसूरत’ बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शानदार और खूबसूरत रिया।’ इस तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘भगवान करें आप ऐसे ही हमेशा चमकती रहें।’
4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया था, जो चंद सेकंड का है। इस वीडियो में सुशांत और रिया मजेदार अंदाज में कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। ये वीडियो उनके जिम का है। फैंस ने इस वीडियो को भी खूब पसंद किया था।
5 of 5
चेहरे फिल्म
- फोटो : Twitter
रिया चक्रवर्ती ने तमिल फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ है। आखिरी बार रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं।