सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शौविक के साथ सुशांत सिंह के मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा और जैद को भी न्यायिक हिरासत नें भेजा गया है। आज तीनों की अदालत में पेशी हुई थी। बता दें कि, तीनों की रिमांड अवधि आज खत्म हो रही थी।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट किया था। NCB ने कहा है कि हमारे पास सबूत है इसलिए रिया की गिरफ्तारी की गई है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनडीपीएस एक्ट का सेक्शन 20बी के तहत ड्रग्स की खरीदारी, उत्पादन, अपने पास रखने, खरीद-फरोख्त करने और इसे ट्रांसपोर्ट करने को अपराध माना गया है। रिया को बुधवार सुबह भायखला जेल में शिफ्ट किया गया। रिया की मंगलवार की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजरी। एनसीबी ने अपने बयान में कहा कि रिया ने ड्रग्स मंगवाने के पैसे दिए, लेकिन ड्रग्स लेने की बात नहीं कबूली।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनसीबी की रिमांड कॉपी में इस बात का जिक्र है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि रिया के बयानों से साफ हुआ है कि वह ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं। वहीं एनसीबी को जांच में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के ड्रग्स डीलर के साथ कनेक्शन के सबूत मिले थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।