फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Revealed: Shahid Kapoor was Mira Rajputs best friends crush give this reaction to their marriage news

खुलासा: मीरा राजपूत की बेस्ट फ्रेंड के क्रश थे शाहिद कपूर, शादी की बात सुन दी थी यह प्रतिक्रिया

Sat, 06 Nov 2021 06:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 06 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Shahid Kapoor was Mira Rajputs best friends crush give this reaction to their marriage news
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। हाल ही में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू में मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद कपूर पर क्रश हुआ करता था। 

विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उस दोस्त से उनकी दोस्ती कॉलेज के समय से हैं। अब मीरा ने अपनी शादी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए हैं। गौरतलब है कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में गुरुग्राम में अरेंज मैरिज की थी।  इंटरव्यू में मीरा ने बताया कि, "मेरी बेस्ट फ्रेंड को शाहिद पर क्रश था। ऐसे में जब मैंने उसे बताया कि मेरी शादी शाहिद से होने वाली है, तो यह सुनते ही वह हैरान रह गई और उसके मुंह से निकला 'ओह माय गॉड'।

विज्ञापन

Revealed: Shahid Kapoor was Mira Rajputs best friends crush give this reaction to their marriage news
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वह अक्सर मुझसे कहती रहती थी कि शाहिद उसका क्रश है। हालांकि, तब मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन हम लोग आज भी इस बात पर हंसते हैं क्योंकि मेरी फ्रेंड स्कूल के समय से शाहिद को पसंद करती थी।" 

विज्ञापन

Revealed: Shahid Kapoor was Mira Rajputs best friends crush give this reaction to their marriage news
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा ने यह बताया कि कोरोना के चलते वह अपने पति शाहिद और बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रही हैं। दरअसल, वह लोग कुछ समय के लिए पंजाब गए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

 

विज्ञापन

Revealed: Shahid Kapoor was Mira Rajputs best friends crush give this reaction to their marriage news
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा कि, "हम लॉकडाउन से कुछ समय पहले यहां आए थे। हमने सोचा था महामारी के बीच दो हफ्ते के लिए हम शहर से दूर रहेंगे तो अच्छा होगा। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि यहां दो साल ही लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि हमें यहां अच्छा लग रहा है, क्योंकि मेरे पेरेंट्स और मेरे सास-ससुर का घर पास में ही है। इसलिए मेरे बच्चे इस घर से उस घर उछलते रहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed