फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Revealed: Gurmeet Chaudhary was threatened for rejecting the film the director said I will not let you do any film

खुलासा: फिल्म रिजेक्ट करने पर गुरमीत चौधरी को मिली थी धमकी, डायरेक्टर ने कहा- तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा

Sat, 13 Nov 2021 08:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 13 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

हाल ही में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म के लिए मना करने पर उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
Revealed: Gurmeet Chaudhary was threatened for rejecting the film the director said I will not let you do any film
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत में आए दिन नए- नए खुलासे सामने आते रहते हैं। इंडस्ट्री को लेकर सामने आने वाले यह खुलासे कई बार सभी को हैरान कर देते हैं।  वहीं, कई बार ऐसे खुलासे इंडस्ट्री के छिपे कई राज उजागर कर देते हैं। ऐसे में हाल ही में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी इंडस्ट्री को लेकर एक खुलासा किया है। गुरमीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्म के लिए मना करने पर उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि एक फिल्म के लिए उनसे संपर्क किया गया था। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट समझ में नहीं आने पर डायरेक्टर ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह उनकी फिल्म को रिजेक्ट करते हैं तो वे उन्हें फिल्मों में काम नहीं करने देंगे। गुरमीत ने.यह भी बताया कि उनके साथ ऐसा करने वाला एक 'बड़ा' डायरेक्टर था। 

विज्ञापन

Revealed: Gurmeet Chaudhary was threatened for rejecting the film the director said I will not let you do any film
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत ने कहा कि, "जब मैं फिल्मों में आया तो वह एक अच्छे डायरेक्टर और काफी बड़े डायरेक्टर थे। उन्होंने मुझे घर पर बुलाया और नरेशन दिया। लेकिन, मुझे वह नई फिल्म समझ नहीं आई। आज के समय में ऐसा होता है कि अगर आपको फिल्म नहीं समझ आई तो आप मना कर सकते हैं और ना बोल सकते हैं। हालांकि, जब मैंने ऐसा किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा।"

Revealed: Gurmeet Chaudhary was threatened for rejecting the film the director said I will not let you do any film
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत ने आगे बताया कि, "यह सब सुन मुझे झटका लगा कि ये क्या! ये तो होता है ना कि एक्टर कोई स्क्रिप्ट पढ़ता है और आपको लगता है कि यार, आप करोगे या नहीं करोगे। लेकिन मुझे ये बोला गया और उन्होनें मुझे खड़े होकर बोला कि कभी काम करने नहीं दूंगा। 'तुमने मेरी फिल्म को मना कैसे किया, तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है...?' "

विज्ञापन

Revealed: Gurmeet Chaudhary was threatened for rejecting the film the director said I will not let you do any film
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'रामायण' से की थी। इसके बाद वह  'गीत- हुई सबसे पराई' और 'पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा' जैसे शो में भी नजर आए। उन्होंने 'झलक दिखला जा 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह फिल्म 'खामोशियां' और 'वजह तुम हो' में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed