{"_id":"6ac1daf69242f1eb9a00ecc6","slug":"reports-says-yami-gautam-and-aditya-dhar-shift-permanent-base-from-mumbai-to-himachal-pradesh-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यामी गौतम और आदित्य धर: मुंबई छोड़ इस शहर में बसा कपल? 25 एकड़ में है दोनों का खूबसूरत आशियाना; जानें मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यामी गौतम और आदित्य धर: मुंबई छोड़ इस शहर में बसा कपल? 25 एकड़ में है दोनों का खूबसूरत आशियाना; जानें मामला
Sun, 04 Oct 2026 10:20 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:20 AM IST
सार
Aditya Dhar And Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को लेकर खबर है कि दोनों ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना परमानेंट बेस बना लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
यामी गौतम और आदित्य धर
- फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam
विस्तार
बॉलीवुड के पावर कपल यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सपनों के शहर से अब कपल सुकून भरे शहर में जिंदगी बिताने पहुंच गया है। जानिए खबर में कितनी सच्चाई है।
इस जगह रहेगा कपल
'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यामी और आदित्य ने हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला ज्यादा शांत और सुकून भरी जिंदगी के लिए लिया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और काम के अलावा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। कपल अब काम के सिलसिले में मुंबई आता-जाता है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के लिए हिमाचल में रहना पसंद कर रहा है।

आदित्य धर-यामी गौतम
- फोटो : साभार@DoordarshanNational
यामी के लिए खास है हिमाचल
हिमाचल प्रदेश यामी गौतम के लिए सिर्फ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब है। शादी से पहले ही यामी ने मंडी के गोहर में करीब 25 एकड़ में फैली एक 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी थी। यह घर उनके परिवार और बचपन की यादों से भी जुड़ा हुआ है।
यामी और आदित्य ने जून 2021 में इसी हिमाचली घर में शादी की थी। लकड़ी और पत्थरों से बना उनका यह घर चारों तरफ से हरियाली और खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ है। यहां सेब, आलू, बेर और अदरक जैसी चीजों की खेती भी की जाती है।

आदित्य धर और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
ग्लैमर से दूर सादगी पसंद करता है कपल
ये भी पढ़ें- कौन थे मैड संधू: मेकअप आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर, गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप
- रिपोर्ट के मुताबिक, यामी और आदित्य ने अपने हिमाचल वाले घर को किसी आलीशान सेलिब्रिटी हाउस की तरह बनाने के बजाय उसकी सादगी को बरकरार रखा है।
- दोनों को यहां का शांत माहौल और नेचर के करीब रहना पसंद है।
- मुंबई की लगातार भागदौड़ और पब्लिक अटेंशन से दूर हिमाचल में दोनों अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सुकून से जी रहे हैं।
- हालांकि, फिल्मों से जुड़े काम के लिए दोनों का मुंबई आना-जाना जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- कौन थे मैड संधू: मेकअप आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर, गोली मारकर हत्या से मचा हड़कंप