अमिताभ बच्चन Vs कमल हासन! ‘कल्कि 2’ में दिखेगा सिनेमा का सबसे बड़ा मुकाबला, जानें कब रिलीज होगा अगला भाग?
Kalki 2 Release Date: एक्टर प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा पार्ट जल्द आने वाला है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
विस्तार
प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसके अगले पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। पहले पार्ट के बाद से ही फैंस इसके अगले हिस्से का इंतजार कर रहे हैं। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘कल्कि 2’।
कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट?
नाग अश्विन की इस बड़े साइंस-फिक्शन यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘कल्कि 2’ पर तेजी से काम चल रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर 2027 में थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। इस बार फिल्म में भविष्य की दुनिया और पौराणिक संघर्ष को और बड़े लेवल पर दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘विजय-तृषा को शादी कर लेनी चाहिए’, थलापति के सीएम बनने से पहले राखी सावंत का बड़ा बयान; कहा- मेहंदी में आऊंगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग का बड़ा हिस्सा अगले साल अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और साई पल्लवी तब तक अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर सकते हैं।
दूसरा पार्ट होगा और दमदार
सूत्रों के अनुसार, फिल्म में भारी VFX और बड़े स्तर की वर्ल्ड बिल्डिंग होने की वजह से मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन पर काफी समय देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ‘कल्कि 2’ का स्केल पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ा होगा। फिल्म में प्रभास के कई बड़े और दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।
फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियतों में से एक कमल हासन का किरदार ‘सुप्रीम यास्किन’ भी है। पहले पार्ट में उनकी झलक ने दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर दिया था और अब दूसरे पार्ट में उनका रोल और भी ज्यादा अहम होने वाला है।
नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फ्रेंचाइजी को वैजयंती मूवीज प्रोड्यूस कर रही है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों के साथ ‘कल्कि 2’ पहले से ही 2027 की सबसे चर्चित भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।