फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

James Cameron: टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून का दावा, ओशनगेट को दी थी चेतावनी, उनकी लापरवाही से हुआ हादसा

Fri, 23 Jun 2023 05:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 23 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Renowned Titanic director James Cameron claims ocean gate was warned about submersible safety concerns
डायरेक्टर जेम्स कैमरून - फोटो : सोशल मीडिया

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए पनडुब्बी टाइटन में गए यात्रियों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पिछले चार दिनों की उम्मीदों के बाद गुरुवार को यात्रियों की मौत की खबर आई। पनडुब्बी की कंपनी ओशन गेट ने कहा कि पांचों यात्रियों की मौत हो गई है। हमें इन लोगों की जान जाने का बहुत दुख है। दरअसल, पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में अप्रैल 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने ले गई थी।

Renowned Titanic director James Cameron claims ocean gate was warned about submersible safety concerns
जेम्स कैमरून - फोटो : सोशल मीडिया

पनडुब्बी हादसे पर अब हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने शोक व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान जेम्स ने दावा किया कि गहरे समुद्र में गोताखोरी के लिए मशहूर इंजीनियरिंग कम्यूनिटी के कुछ टॉप सदस्यों ने ओशन गेट कंपनी को पत्र लिखकर पहले ही चेतावनी दी थी। जिसमें कहा गया था कि वे जो कर रहे थे वो बहुत खतरनाक है। जेम्स ने 14 और 15 अप्रैल, 1912 को हुई टाइटैनिक दुर्घटना और पनडुब्बी हादसे के बीच समानता बताई। उन्होंने कहा कि टाइटैनिक के कैप्टन को बार-बार आगे बर्फ के बारे में चेतावनी दी गई थी लेकिन फिर भी टाइटैनिक अपनी पूरी स्पीड से आगे बढ़ता रहा और हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Renowned Titanic director James Cameron claims ocean gate was warned about submersible safety concerns
जेम्स कैमरून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जेम्स ने कहा कि ओशनगेट कंपनी ने भी इसी तरह चेतावनियों को अनुसना किया और इसका नतीजा हम सबके सामने है।100 साल बाद ठीक उसी जगह वैसा ही हादसा हैरान कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं टाइटैनिक आपदा की समानताओं से हैरान हूं। जेम्स कैमरून के लिए ये हादसा और ज्यादा दर्दनाक इसलिए है क्योंकि टाइटन पनडुब्बी में सवार पांच लोगों ने से एक पॉल हेनरी नाजियोलेट उनके अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच 25 साल की दोस्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Renowned Titanic director James Cameron claims ocean gate was warned about submersible safety concerns
जेम्स कैमरून - फोटो : सोशल मीडिया

पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। उसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था। 

यह भी पढ़ें: बायोपिक 'बाघा जतिन' के फर्स्ट लुक में पगड़ी पहने-राइफल थामे नजर आए देव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Renowned Titanic director James Cameron claims ocean gate was warned about submersible safety concerns
डायरेक्टर जेम्स कैमरून - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल है। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश था। एक वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशन गेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी।

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे अजय-काजोल, जानें फिर कैसे परवान चढ़ा दोनों का इश्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed