फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar The Way of Water: इन महिला किरदारों ने अवतार 2 को बनाया अचूक, हर मोड़ पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Jun 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
these female characters made avatar 2 perfect zoe saldana kate winslet sigourney weaver Trinity Bliss
अवतार: द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अकादमी पुरस्कार विजेता जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' थियेटर के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर भी खूब पसंद की जा रही है। 7 जून को  अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह फिल्म  अंडरवाटर एडवेंचर का खुलासा करती है। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया से दर्शकों को परिचित कराती है, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा। यह फिल्म महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो भूमि के संरक्षण से लेकर शक्तिशाली विरासत चरित्र से परिभाषित करती है और अपने लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म के पांच ऐसे ही महिला किरदारों के बारे में...

these female characters made avatar 2 perfect zoe saldana kate winslet sigourney weaver Trinity Bliss
नेतिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेतिरी

फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' में नेतिकी का किरदार जो सलदाना ने निभाया है। नेतिरी का ऐसा किरदार है, जो एक शक्तिशाली शक्ति के रूप में शासन करती है।  उसका किरदार दर्शको को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। फिल्म की कहानी जैसे - जैसे आगे बढ़ती है, नेतिरी की यात्रा नए आयाम लेती है। वह  एक लीडर  और एक मां  के रूप में अविश्वसनीय प्रदर्शन करती है। परिवार और पेंडोरा की सुरक्षा के बीच फंसी हुई, वह इन सब में से अपना एक अलग रास्ता निकालती है। वह एक ऐसी महिला है, जो अपनी आंतरिक शक्ति को गले लगाना सिखाती है।  उसके लिए जो प्रिय हैं,  उसके लिए हमेशा खड़ी रहती है।

इसे भी पढ़ें- Bharat Bhushan: फिल्म देखने पर बचपन में खूब पिटे थे भारत भूषण, पिता से बगावत कर बने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार

these female characters made avatar 2 perfect zoe saldana kate winslet sigourney weaver Trinity Bliss
रोनल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोनल 

रोनल एक ऐसी महिला है,, जो अपने कबीले के सारे प्रमुख निर्णय खुद ही लेटी है। फिल्म में रोनल का किरदार केट विंसलेट ने निभाया है। रोनल साहस और दयालुता की एक प्रतीक है।  वह पंडोरा की रक्षा के लिए अंतिम संघर्ष तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह अपने कर्मों से महान कूटनीति और दृढ़ विश्वास  का भी प्रदर्शन करती है, जो सभी पात्रों को उनके मतभेदों के बावजूद एकजुट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these female characters made avatar 2 perfect zoe saldana kate winslet sigourney weaver Trinity Bliss
किरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरी 

किरी का किरदार सिगोरनी वीवर ने निभाया है। किरी,जेक सुली और नेतिरी की गोद ली हुई बेटी है, जो अपनी दिवंगत मां डॉ. ग्रेस ऑगस्टाइन के सार और विरासत को साथ लेकर चलती है। किरी एक युवा महिला है,जिसके पास मानव प्रौद्योगिकी और नावी द्वारा आयोजित प्रकृति से पवित्र संबंध रखने की  गहरी समझ है। वह सहानुभूति और संतुलन से  मेटकायना और ओमैटिकया के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश करती है।

विज्ञापन
these female characters made avatar 2 perfect zoe saldana kate winslet sigourney weaver Trinity Bliss
तुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तुक 

तुक की भूमिका ट्रिनिटी जो-ली ब्लिस ने निभाई है। तुक, जेक सुली और नेतिरी का सबसे छोटी  बेटी  है। तुक का किरदार  एक जीवंत व्यक्तित्व और एक निर्विवाद आकर्षण से भर देता है। कम उम्र के बावजूद उसकी अपनी मां नेतिरी, दादी मोअत और अपनी दत्तक बहन किरी के साथ गहरा रिश्ता है। वह आपको उस जादू की याद दिलाती है, जो खोज के सबसे सरल क्षणों में पाया जा सकता है। पंडोरा की डूबती दुनिया में वह अपनी ऊर्जा से निडर भावना जागृत  करती  है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed