फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Renowned Bollywood Production Designer Wasiq Khan Passes Away

Wasiq Khan: बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Mon, 05 May 2025 10:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 May 2025 10:54 AM IST
सार

Wasiq Khan Passes Away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। निर्देशक अश्विनी चौधरी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Renowned Bollywood Production Designer Wasiq Khan Passes Away
वासिक खान - फोटो : फेसबुक

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी निर्देशक अश्विनी चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। इस खबर ने बॉलीवुड और उनके करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

Salman Khan: गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी तक के कठिन समय में सलमान ने दिया साथ, बने सहारा

विज्ञापन

ऐसे हुई करियर की शुरुआत

वासिक खान का नाम बॉलीवुड में रियलिस्टिक और शानदार प्रोडक्शन डिजाइन के लिए जाना जाता था। दिल्ली में पले-बढ़े वासिक ने 1996 में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। उनके पिता एक इंजीनियर थे, लेकिन वासिक ने अपनी राह कला और सिनेमा में चुनी। उनकी मुलाकात कॉलेज के दिनों में मशहूर आर्ट डायरेक्टर समीर चंदा से हुई, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े के करियर पर लगा ग्रहण, पिछली छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हुईं धड़ाम; रेट्रो भी हो गई फेल

करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुईं ये फिल्में

मुंबई पहुंचने के बाद वासिक ने कमालिस्तान स्टूडियो में बैकड्रॉप पेंटर के रूप में करियर शुरू किया। बाद में समीर चंदा के साथ उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवार' (1997) और श्याम बेनेगल की 'हरी-भरी' (2000) में काम किया। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था।
 

विज्ञापन

अनुराग कश्यप की फिल्मों में दिया खास योगदान

वासिक ने अनुराग कश्यप की फिल्मों में अपने सेट्स से अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्में 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' (2011) और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में सेट्स ने कहानी को जीवंत कर दिया था। 'ब्लैक फ्राइडे' (2004), 'नो स्मोकिंग' (2007), और 'गुलाल' (2009) जैसी फिल्मों में उनके काम ने अनुराग कश्यप की फिल्मों को एक खास विजुअल स्टाइल दिया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने उन्हें खूब वाहवाही दिलाई।

इन फिल्मों से भी छोड़ी छाप
वासिक ने सिर्फ आर्ट फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों 'वॉन्टेड' (2009) और 'दबंग' (2010) में भी अपने सेट्स का जादू दिखाया। 'दबंग' के लिए उन्होंने 100 से ज्यादा स्केच बनाए, जो हर सेट को बारीकी से दर्शाते थे। संजय लीला भंसाली की 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013) और 'रांझणा' (2013) में उनके भव्य और रियलिस्टिक सेट्स ने दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने 'टैक्सी नंबर 9211' (2006), 'तनु वेड्स मनु' (2011), और 'तेरे बिन लादेन' (2010) जैसी फिल्मों में भी काम किया। 'तेरे बिन लादेन' के लिए उन्होंने मुंबई के फिल्म सिटी में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर को दोबारा बनाया, जबकि 'लम्हा' (2010) के लिए कश्मीर से दो ट्रक चिनार के पत्ते मंगवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed