फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Renjusha Menon Malayalam Movie Actress Found Dead At Her Flat In Sreekaryam Thiruvananthapuram

Renjusha Menon: मलयालम अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं एक्ट्रेस

Mon, 30 Oct 2023 02:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 30 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

सपोर्टिंग रोल करने के लिए मशहूर एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन अपने फ्लैट पर फांसी से लटकी मिली हैं। 

विज्ञापन
Renjusha Menon Malayalam Movie Actress Found Dead At Her Flat In Sreekaryam Thiruvananthapuram
रेन्जुशा मेनन - फोटो : social media

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन उनके तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्यम में अपने फ्लैट के अंदर फांसी से लटकी मिली हैं। अभिनेत्री मुख्य रूप से कई टेलीविजन शो और फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं निभाती नजर आ चुकी हैं। रेन्जुशा सपोर्टिंग रोल करने के लिए ही प्रसिद्ध हैं।   

विज्ञापन

35 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन को तिरुवनंतपुरम में अपने किराए के फ्लैट में लटकी हुई मिली हैं। वह महज 35 साल की थीं। श्रीकार्यम पुलिस ने अभिनेत्री की मौत की जांच शुरू कर दी है। सभी को शक तब हुआ जब सोमवार की सुबह उनके परिवार को पता चला कि उनका फ्लैट लंबे समय से बंद था। इसके बाद जब दरवाजा खोला गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं।
विज्ञापन

November 3 Riddle: क्यों रिलीज हो रहीं एक ही दिन छह हिंदी फिल्में, समझिए 3 नवंबर की पूरी फिल्म पहेली
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रेन्जुशा का शव
रेन्जुशा के निधन का कारण जानने के लिए पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। रेन्जुशा मेनन एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं, जो कई टेलीविजन सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया था।
KWK8 Promo: करण के शो में सनी देओल को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, तारा सिंह ने बताया 'गदर 2' का ऑर्गेनिक कलेक्शन

ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी थीं रेन्जुशा
रेन्जुशा को 'स्त्री', 'निजालट्टम', 'मैगालुडे अम्मा' और 'बालामणि' जैसे उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के लिए पहचाना जाता है। अभिनय के अलावा, रेन्जुशा एक ट्रेनड भरतनाट्यम डांसर भी थीं। उनके परिवार में उनके पिता सी जी रवींद्रनाथ और मां उमादेवी हैं। 
Kangana Ranaut: इस्राइल-गाजा युद्ध पर कंगना के विचारों पर चुटकी लेकर बुरी फंसीं दीपा मेहता, भड़कीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed