बॉलीवुड में 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रणौत यूं तो इन दिनों सिनेमाघरों में तेजस गिल बनकर दर्शकों को लुभाने की जद्दोजहद में लगी हैं। हालांकि, वह अपना धाकड़ अंदाज नहीं भूली हैं। वह समय-समय पर लोगों को बता ही देते हैं की बेशक वह रील लाइफ में तेजस गिल बनीं हों, लेकिन वह असल में धाकड़ अंदाज रखने वाली कंगना रणौत ही हैं। बीते दिनों इस्राइल के दूत आवास पहुंचीं कंगना ने वहां के राजदूत से मुलाकात कर देश को अपना समर्थन दिया था। कंगना के सपोर्ट पर फिल्मेकर दीपा मेहता ने प्रतिक्रिया दी थी, जो उन्हें अभिनेत्री के निशाने पर ले आया है।
Kangana Ranaut: इस्राइल-गाजा युद्ध पर कंगना के विचारों पर चुटकी लेकर बुरी फंसीं दीपा मेहता, भड़कीं एक्ट्रेस
कंगना रणौत ने हाल ही में इस्राइल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध पर अपने विचार साझा किए थे। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात करते हुए भी गाजा के साथ चल रहे युद्ध पर राष्ट्र को अपना समर्थन दिया था। कंगना ने लिखा था, 'एक हिंदू राष्ट्र के रूप में, सदियों से जारी हिंदू नरसंहार, हम यहूदियों के साथ बहुत पहचान रखते हैं और हम दृढ़ता से मानते हैं कि हम हिंदुओं को समर्पित भारत के हकदार हैं...।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने लिखा, '...यहूदी भी एक राष्ट्र के हकदार हैं और वे हमें वह भूमि नहीं दे सकते बल्कि इस्लामी दुनिया बहुत ही अमानवीय और कंजूस है, जहां पूरी दुनिया में उनके पास दूसरे सबसे बड़े देश हैं, जिन पर मुख्य रूप से ईसाई देशों का वर्चस्व है। इसलिए मुझे लगता है कि आप लोग जिसके लिए लड़ रहे हैं, वह सही मायनों में आपका है और हम एक हिंदू राष्ट्र के रूप में इस्राइल के समर्थन में खड़े हैं।' इस मुद्दे पर कंगना के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए, दीपा मेहता ने ट्वीट किया था, 'ओएमजी। इसे किसने खुला छोड़ दिया?' यह बात कंगना को चुभ गई और उन्होंने दीपा पर पलटवार किया।
Anupam Kher: अब सतीश कौशिक के बारे में बातें नहीं करते अनिल कपूर और अनुपम खेर? भावुक कर देगी वजह
बता दें इससे पहले, अभिनेता प्रकाश राज ने कंगना द्वारा लोगों से सिनेमाघरों में फिल्में देखने का आग्रह करने पर उन पर कटाक्ष किया था। खास बात यह है कि पिछले हफ्ते कंगना की फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिला है, जो कंगना और उनकी टीम दोनों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में कंगना ने कोविड के बाद सिनेमाघरों में कम दर्शकों की संख्या के बारे में बात की और लोगों से अपील की थी कि वे उनकी फिल्म देखने जाएं। कंगना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रकाश राज ने उनकी खिल्ली उड़ाई है। प्रकाश राज ने लिखा, 'भारत को हाल ही में 2014 में आजादी मिली है…कृपया प्रतीक्षा करें…लोग जाएंगे।'
India has got Independence just recently in 2014… please wait ..it will pick up.. #justasking https://t.co/1bb303NivF