कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश में प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए रिलायंस एंटरटेमेंट कंपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन में यशराज फिल्म्स टैलेंट, टी सीरीज, यूटीवी म्यूजिक, टिप्स, सोनी म्यूजिक, शेमारू एंटरटेनेमेंट, मुक्ता आर्ट्स, सारेगामा, इरॉस इंटरनेशनल, धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी जैसी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों के साथ ‘अमर उजाला’ ने भी भागीदारी की है। देश दुनिया के 100 प्रसिद्ध कलाकार इस आयोजन से जुड़ने वाले हैं और ‘अमर उजाला’ देश का इकलौता अखबार है जिसे इस आयोजन में भागीदारी के लिए शामिल किया गया है।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘वी फॉर इंडिया’ नामक ये कार्यक्रम फेसबुक पर 15 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे से लाइव होगा। तीन घंटे के इस वीडियोथॉन में फिल्म इंडस्ट्री के जो दिग्गज फिल्मकार शामिल होने के लिए हामी भर चुकी हैं, उनमें शामिल हैं, राजकुमार हीरानी, करण जौहर, इम्तियाज अली, विक्रमादित्य मोटवाने, विक्रम भट्ट और रिभु दासगुप्ता। इनके अलावा अजय देवगन, सैफ अली खान, नागार्जुन, आर माधवन, फरहान अख्तर, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, प्रसनजीत चटर्जी और प्रतीक गांधी भी इस दौरान होने वाली बातचीत में शामिल होंगे।
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीत की दुनिया से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले फिल्मी सितारों में जावेद अख्तर, प्रभुदेवा, रीमो डिसूजा, ए आर रहमान, शंकर महादेवन, उषा उत्थुप, पंडित बिक्रम घोष, मिथुन, अमित त्रिवेदी, विशाल डडलानी, शेखर रवजियानी, सलीम मर्चेंट, सुलेमान मर्चेंट, स्वानंद किरकिरे, शांतनु मोइत्, कनिका कपू, लीसा मिश्रा के अलावा स्पोर्ट्स सुपरस्टार महेश भूपति ने भी हां कर दी है। ‘वी फॉर इंडिया’ कार्यक्रम के दौरान इन सितारों का साथ देने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, मलाइका अरोड़ा, दीया मिर्जा, कल्कि केकलां, सान्या मल्होत्रा, अनन्या पांडे और आलिया फर्नीचरवाला। कार्यक्रम में देश दुनिया के कुछ चुनिंदा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल होंगे जो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान के अपने अनुभव बताएंगे और ये भी बताएंगे कि देश को सुरक्षित रखने की लिए इस वक्त क्या करने की जरूरत है।
4 of 5
आजादी की सालगिरह पर लगेगा 100 कलाकारों का मेला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए रिलायंस एंटरटेनमेंट के क्रिएटिव प्रोड्यूसर नमित शर्मा ने कहा कि पिछले 18 महीनों ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। इन महीनों नें हमें ये भी सिखाया है कि कैसे हमें अपने आसपास के लोगों की हमेशा मदद करते रहनी चाहिए। भारतीय समाज इस समय एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहां लाखों लोग आर्थिक तंगी का शिकार हो चुके हैं। लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। अपने साथ छोड़ चुके हैं। कोरोना की आने वाली लहरें हो सकता है कुछ नई चुनौतियां लेकर आएं लेकिन फिलहाल हमें जो करना है वह ये कि हम सब एक दूसरे की मदद करते रहें। ‘वी फॉर इंडिया’ के तहत हमारी ये कोशिश है कि हम जरूरतमंदों के लिए आर्थिक मदद इकट्ठा कर सकें ताकि जो भी लोग मुसीबत में हैं उनकी मदद हो सके।
5 of 5
रिलायंस एंटरटेनमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार्यक्रम में कुछ दिग्गज विदेशी सितारों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। कार्यक्रम के आयोजन से न्यूनतम धनराशि 25 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का लक्ष्य है और ये धनराशि इससे आगे किसी भी सीमा तक जा सकती है। इस आयोजन में दिया जाने वाला दान सीधे गिव इंडिया फाउंडेशन को जाएगा जो कोरोना की दूसरी लहर में विस्थापित हुए और इस संक्रमण के दौरान सीध प्रभावित हुए लोगों तक मदद पहुंचाएगा। द वर्ल्ड वी वांट और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम का अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण होने जा रहा है।