{"_id":"64c0e7929ac3871aaa09de95","slug":"release-date-locked-for-kalki-koechlin-deepti-naval-goldfish-directed-by-pushan-kripalani-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goldfish: सामने आई दीप्ति नवल-कल्कि केकलां की 'गोल्डफिश' की रिलीज डेट, अगले महीने इस दिन देगी दस्तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Goldfish: सामने आई दीप्ति नवल-कल्कि केकलां की 'गोल्डफिश' की रिलीज डेट, अगले महीने इस दिन देगी दस्तक
Wed, 26 Jul 2023 03:07 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:07 PM IST
सार
मेकर्स ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'गोल्डफिश' 25 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
कल्कि कोचलिन-दीप्ति नवल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री कल्कि केकलां जल्द ही फिल्म 'गोल्डफिश' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कल्कि के अलावा दीप्ति नवल भी अहम रोल में हैं। फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार है। अब 'गोल्डफिश' को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
मां-बेटी के रोल में नजर आएंगी दोनों एक्ट्रेस
मेकर्स ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि 'गोल्डफिश' 25 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में मैमोरी, म्यूजिक, मेंटल हेल्थ और आइडेंटिटी जैसे मसलों को दिखाया गया है। इस फिल्म में कल्कि अनामिका के रोल में नजर आएंगी, वहीं दीप्ति नवल उनकी मां के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म की कहानी डिमेंशिया के विषय पर आधारित है। फिल्म में कल्कि अपनी मां (दीप्ति नवल) के पास लौटती हैं, जो डिमेंशिया से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
Arun Govil: भगवान विट्ठल बन पर्दे पर छाएंगे अरुण गोविल? इस फिल्म में निभाएंगे यह किरदार
विज्ञापन
अनुराग कश्यप ने कही यह बात
इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप भी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'गोल्डफिश' देखी थी और यह फिल्म बहुत शानदार लगी। फिल्म में कल्कि और दीप्ति नवल के बीच दिखाया गया रिश्ता, स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन, सबकुछ बहुत खास है। यह बहुत खूबसूरत फिल्म है। मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के बाद अब यह भारतीय दर्शकों के सामने आ रही है'।
Nora Fatehi: नोरा फतेही के हाथ लगी साउथ फिल्म, वरुण तेज के साथ साझा करेंगी स्क्रीन
कल्कि ने कही यह बात
इस फिल्म में काम करने को लेकर कल्कि भी अपना अनुभव साझा कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मदरहुड और कोविड के बाद फिल्म 'गोल्डफिश' के जरिए स्क्रीन पर वापस लौटते हुए बहुत उत्सुक हूं। फिल्म में मां-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है, जो मैंने और दीप्ति नवल ने अदा किया है। यह इमोशंस से भरी हुई दिल को छू लेने वाली फिल्म है'।
Jawan: जवान का 'जिंदा बंदा' होगा बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा गाना? अकेले एक फिल्म के बराबर है बजट