फिल्मी दुनिया में नाम की बहुत अहमियत है। नाम पर सितारों का काम और शोहरत टिकी होती है। लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि कई बार आप इन्हें जिस नाम से पुकारते हैं वो इनके असली नाम नहीं होते। इसके पीछे का सबसे मुख्य कारण है कि एक ऐसा नाम देना जो दर्शकों के बीच काफी आकर्षक, कैची, आसान और नयापन लिए हो। ताकी दर्शक सरलता से उसे याद रख सकें और वो नाम उनके बीच पकड़ बना सके। हो सकता है इनमें से कोई ऐसा सितारा भी हो जो आपका सबसे पसंदीदा हो, लेकिन आप उसका असल नाम ही नहीं जानते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े सेलेब्स के नाम बता रहे हैं।
2 of 6
Happy Birthday Rekha
- फोटो : इंस्टाग्राम
सबसे पहले बात करेंगे सदाबहार खूबसूरती की हसीन मलिका रेखा की। रेखा को आज भी लोग उतना ही प्यार करते हैं जितना उनके फिल्मी दौर में करते थे। आज भले ही रेखा फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी एक अदा हजारों-लाखों फैंस को दीवाना बना देती है। आज भी उनके स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई हैं, बल्कि गुजरते वक्त के साथ उनके सिग्नेचर स्टाइल को और तवज्जो मिलने लगी है। रेखा को फैंस इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम 'भानुरेखा गणेशन' है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं।
एक ऐसा ही दक्षिण भारतीय नाम जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी लोगों की जुबान पर रहा, जिसने दक्षिण से लेकर उत्तर तक बिजली गिराई और एक दिन अपने सारे प्रशंसकों को छोड़कर दुनिया से अलविदा कह गया। हम श्रीदेवी की बात कर रहे हैं। श्रीदेवी जैसी अदाकारा किसी दौर की नहीं होती बल्कि वो जमाने को अपना कर लेती हैं और हर सदी में याद रखी जाती है। भारत से लेकर विदेश तक में उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं, लेकिन जिस श्रीदेवी के नाम से उन्हें हम जानते आए हैं ये उनका असली नाम नहीं है। असली नाम सुनकर तो शायद आप चौंक ही जाएंगे और याद निश्चित तौर पर याद नहीं रख पाएंगे। उनका असली नाम 'यम्मा यंगर अयप्पन' था। बॉलीवुड में काम करने के लिए जहां ज्यादातर लोग हिंदी भाषी हैं, ये नाम बड़ा कठिन था। इसलिए इसे बदलकर श्रीदेवी कर दिया गया, जिसकी लोकप्रियता श्रीदेवी के जाने के बाद भी समाप्त नहीं हुई।
4 of 6
Preity Zinta
- फोटो : Instagram
डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। विज्ञापनों से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली प्रीति जिंटा ने काफी लंबा समय बॉलीवुड में गुजारा और कई हिट व चर्चित फिल्में दीं। बी-टाउन में अन्य सितारों से उनके संबंध अच्छे ही रहे और कभी कोई गंभीर खटपट की खबर सामने नहीं आई। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके विदेशी ब्वॉयफ्रेंड गुडइनफ से शादी कर ली थी। इस पूरे दौर में उन्हें प्रीति जिंटा के तौर पर ही जाना गया। लेकिन दरअसल, उनका असली नाम 'प्रीतम सिंह' है, जिससे पहचानना मुश्किल है कि ये लड़की का नाम है।
5 of 6
kiara advani
- फोटो : instagram
फिल्म कबीर सिंह से अपार सफलता हासिल करने वाली प्रीति यानी किराया आडवानी के बारे में सुनकर भी उनके फैंस चकित रह जाएंगे कि ये नाम उनका असली नाम नहीं है। जी हां, अपनी दिलकश और स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली कियारा आडवानी का असली नाम आलिया आडवानी है, लेकिन फिल्म में डेब्यू करने के दौरान सलमान खान के सुझाव पर उन्होंने इसे बदलकर कियारा आडवानी कर लिया था।