फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha and amitabh in same film

बड़ा अजूबा अमिताभ-रेखा आएंगे साथ

Sat, 31 Aug 2013 02:49 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
rekha and amitabh in same film

जो बीते 30 सालों में नहीं हुआ, वह शायद अब होने जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अमिताभ बच्चन और रेखा एक साथ फिर से पर्दे पर नजर आ सकते हैं। अभी तक यह दोनों सामने पड़ने से भी बचते हैं।

विज्ञापन


आखिरी बार फिल्म सिलसिला में साथ दिखने वाली सिने-इतिहास की सबसे चर्चित जोड़ी अगले साल फिल्म ‘वेलकम बैक’ में आने को तैयार दिख रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों ने कभी इस बात से इंकार नहीं किया कि वे साथ काम नहीं करना चाहते।
विज्ञापन


लेकिन यह जरूर हुआ कि जब दोनों किसी समारोह में आमने-सामने पड़े, तो एक-दूसरे को देखा तक नहीं।बताया जा रहा है कि साल 2007 की सुपर हिट फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल बना रहे निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अनीस बज्मी इस कामयाब जोड़ी को फिर से साथ लाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि फिल्म में अमिताभ को जहां डॉन (पिछली फिल्म में फिरोज खान द्वारा निभाया रोल) बनने का प्रस्ताव दिया गया है, वहीं रेखा को एक बेहद रईस फैशन मलिका का रोल पेश किया गया है। जानकारों के अनुसार निर्माता इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हर हाल में अमिताभ-रेखा को साथ लाना चाहते हैं।

सूत्रों का कहना है कि अमिताभ और रेखा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। दोनों सितारे इस प्रस्ताव को लेकर असमंजस में हैं। न वे सीधे हां कह पा रहे हैं और न सीधे ना। निर्माता-निर्देशक दोनों से ही लगातार संपर्क में हैं। खास बात यह है कि फिल्म में अमिताभ और रेखा के कुछ दृश्य साथ भी रखे गए हैं।

जानकारों के अनुसार संभवतः यह बात दोनों सितारों के एक फिल्म काम करने में आड़े आ सकती है। वैसे अमिताभ ने हमेशा कहा है कि वे प्रोफेशनल ऐक्टर हैं और किसी के साथ काम करने में उन्हें कभी दिक्कत नहीं होती।

उल्लेखनीय है कि कई समारोहों में जब अमिताभ-रेखा मौजूद दिखे, तो वे एक-दूसरे से नजरें बचाते रहे। दोनों में से कोई नहीं चाहता है कि उनके बीते दिनों की किसी भी प्रकार से चर्चा मीडिया में हो। ऐसे में देखना रोचक होगा कि क्या वेलकम बैक के निर्माता-निर्देशक की भाग-दौड़ रंग लाती है।  

वेलकम बैक की शूटिंग इसी साल शुरू होनी है। वेलकम की तरह इस फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर तो रहेंगे ही, लेकिन जॉन अब्राहम और श्रुति हसन को अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की जगह लिया गया है।


वैसे, अमिताभ-रेखा का हां कहना पिछले कुछ सालों में फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी खबरों में से होगा। दोनों 18 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें कस्मे वादे, मुकद्दर का सिकंदर, राम बलराम, खून पसीना, इमान धरम, गंगा की सौगंध, मिस्टर नटवरलाल, चश्मे बद्दूर और आलाप प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed