फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reason behind jacqueline and sajid khan affair

जैकलिन ने बताई साजिद खान से ब्रेकअप की वजह

Fri, 13 Sep 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 13 Sep 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
reason behind jacqueline and sajid khan affair

जैकलीन फर्नांडीज ने साजिद खान के साथ अपने अफेयर खत्म होने की वजह बताई है।

विज्ञापन


जैकलिन फर्नांडिस और साजिद खान के बीच ब्रेकअप वाली बात अब काफी पुरानी हो चुकी है। चौंकाने वाली खबर यह है कि जैकलिन ने अब अपने ब्रेकअप के राज को सार्वजनिक कर दिया है।

जैकलिन का कहना है कि साजिद खान उन्हें जुनून की हद तक प्यार करने लगे थे। इसी कारण उन्होंने कई किस्म की बंदिशें भी लगानी शुरू कर दी थीं। साजिद खान चाहते थे कि वे ऐसे कपड़े पहनना शुरू कर दें, जिनसे पूरा शरीर ढका रहे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वे जैकलिन के किसी भी फिल्म में ग्लैमरस किरदार निभाने के सख्त खिलाफ हो गए थे। बकौल जैकलिन, उन्हें यही बात पसंद नहीं आ रही थी कि कोई कैसे उनके जीवन से संबंधित निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर बिना किसी बंधन में बंधे इतनी पाबंदियां लगा दी जाएं, तो फिर शादी के बाद तो घर में बैठने की नौबत ही आ जाए।

इस बारे में जैकलिन का साफ कहना है कि आखिर उनके शरीर पर तो उन्हीं का हक है कि वे कैसे कपड़े पहनें और कैसे रोल साइन करें? जैकलिन की अपने बारे में स्पष्ट राय है कि वे मॉडर्न खयालात की हैं। उन्हें किसी सीमा में कोई बांध नहीं सकता है। उन्हें अपनी आजादी बहुत ज्यादा प्यारी है।
 
हालांकि साजिद खान के बारे में जैकलिन का यह भी कहना है कि वे बहुत ज्यादा सपोर्टिव हैं और हमेशा सही सलाह देते हैं। वे उनके साथ दो फिल्में कर चुकी हैं, इसलिए उन्हें करीब से जानती हैं।

जैकलिन का दावा है कि भले ही उनका ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वे अब भी अच्छे दोस्त हैं। अगर वे अच्छे दोस्त हैं, तो फिर साजिद खान की नई फिल्म हमशक्ल में वे काम क्यों नहीं कर रही हैं?


इस सवाल के जवाब में जैकलिन फरमाती हैं कि डेट्स प्रॉब्लम की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने हमशक्ल की स्क्रिप्ट पढ़ी है, जो कि बहुत मजेदार है। भविष्य में वे साजिद के साथ जरूर किसी फिल्म में काम करना पसंद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed