{"_id":"a13d0bec838c711c629d3eed7e9108c5","slug":"ready-to-release-harbhajan-man-s-new-film-haani","type":"story","status":"publish","title_hn":" बड़े पर्दे पर दिखेगी हरभजन मान की ‘हाणी’ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े पर्दे पर दिखेगी हरभजन मान की ‘हाणी’
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला गोरियां ते विच टोए... और हाए मेरी बिल्लो... जैसे कई हिट गीत दे चुके मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान की नई फिल्म ‘हाणी’ पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
हरभजन मान वीरवार को प्रेस क्लब में अपनी इसी फिल्म का म्यूजिक लांच करने पहुंचे। उनके अलावा फिल्म की लीड हीरोइन महरीन कालेका, सरबजीत चीमा, निर्देशक अमितोज मान और अन्य स्टारकास्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान हरभजन मान ने बताया कि यह उनकी नौवीं फिल्म है। इससे पहले वे आठ फिल्में कर चुके हैं जो बाक्स ऑफिस पर हिट हुई। उन्होंने करीब ढाई साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री मारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक समय था जब सिर्फ दो या तीन पंजाबी गायकों की ही पंजाबी फिल्में आती थीं। खुशी की बात यह है कि उन दो या तीन में मैं भी था। लेकिन अब पंजाबी गायकों की फिल्मों की झड़ी लग चुकी है।
यह इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है कि पंजाबी फिल्मों की तेजी से ग्रोथ हुई है। सभी पर ऐसे ही कृपा रहनी चाहिए। वहीं, फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक अमितोज ने बताया कि यह फिल्म बाकी पंजाबी फिल्मों से काफी हटकर बनाई गई है।
फिल्म दर्शकों को नया फ्लेवर देगी। इसमें दो जेनरेशन की कहानी दिखाई गई है जो 1964 से लेकर 2013 तक की है। फिल्म 6 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।
नहीं पता था कि इतनी जल्दी सपना पूरा होगा : महरीन
फिल्म में लीड हीरोइन का किरदार निभा रही महरीन ने बताया कि हर लड़की हीरोइन बनने का ख्वाब देखती है। कुछ साल पहले मैंने भी ऐसा ही एक सपना देखा था लेकिन यह नहीं पता था कि इतनी जल्दी और इतने अच्छे तरीके से पूरा होगा।
इस फिल्म से मुझे एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म मिला है। कई सीनियर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। उम्मीद है कि लोगों को मेरा यह किरदार पसंद आएगा।