फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Shastri portrayed as a womaniser in 'Azhar'

'अय्याश' बताए जाने से अजहर पर भड़के रवि शास्त्री

Tue, 17 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 17 May 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri portrayed as a womaniser in 'Azhar'

पिछले हफ्ते मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक रिलीज होने के बाद तय था कि कुछ क्रिकटरों को यह नागवार गुजरेगी। यही हुआ है। सूत्र खबर लाए हैं कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने अजहर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है क्योंकि फिल्म में उन्हें वूमनाइजर की तरह दिखाया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह अजहर के विरुद्ध स्टिंग ऑपरेशन करने वाले मनोज प्रभाकर को भी एक सीन में महिला वकील से इशारों-इशारों में उसका साथ पाने की कोशिश करते दिखाया गया है। मनोज की यह कमजोरी उतनी प्रमुखता से नहीं दिखाई गई, जितनी रवि शास्त्री की।
विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि रवि शास्त्री अपने किरदार को फ्लर्ट और पत्नी से बेवफाई करने वाला दिखाए जाने से बहुत नाराज हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि रवि एक होटल में गैर महिला के साथ कमरे में बंद हैं और पत्नी उन्हें ढूंढ रही हैं। रवि गैर महिला के साथ जाने से पहले अजहर से मदद मांगते हैं कि अगर उनकी पत्नी आ जाए तो वह बात को संभाल लें। अजहर ऐसा ही करते हैं। तय है कि इससे रवि शास्त्री की छवि पर दाग लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शास्त्री के करीबियों और परिवारवालों का मानना है कि निश्चित रूप से जब यह बात फिल्म में दिखाई गई तो यह अजहर ने बताई होगी और उनकी सहमति से सीन रचा गया होगा। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि मनोज के स्टिंग ऑपरेशन ने में रवि शास्त्री ने कुछ ऐसी बातें कही थीं जो अजहर को चुभी थीं, संभवतः वही हिसाब यहां चुकता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed