इस्तांबुल हमले में मारे गए प्रोड्यूसर अबीस रिजवी के घर पहुंची रवीना टंडन, दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्तांबुल के ओर्ताकोए जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में दो भारतीय मारे गए। इनमें से एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर अबीस रिजवी भी शामिल हैं। अबीस पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी के बेटे थे। अबीस की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है।
ये खबर सुनते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन रात में ही अबीस के घर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजली दी। वहीं फैशन डिजायनर ज्योति मदनानी सिंह ने भी अबीस की मौत पर दुख जताया है। ज्योति ने कहा कि साल की शुरुआत एक बेहद बुरी खबर से हुई।Raveena Tandon visited Bollywood producer and Istanbul attack victim Abis Rizvi's residence in Mumbai last night. pic.twitter.com/euQE9rWmOm
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017विज्ञापन
हमले में उनकी मौत की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने अबीस के परिवार से फोन पर बात भी की। इसके बाद अबीस के माता-पिता इस्तांबुल के लिए रवाना हो गए। बता दें कि अबीस ने फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ सुंदरबन' प्रोड्यूस की थी। इस मूवी का प्रमोशन सलमान खान ने किया था। अबीस दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए तुर्की गए थे।My last film producer, year has started on a sad note :Jyoti Madnani Singh,Costume designer & fashion stylist on Istanbul attack victim Abis pic.twitter.com/VzVMvqVldH
— ANI (@ANI_news) January 2, 2017
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सांता क्लॉज की ड्रेस पहने हुए करीब एक बज कर 45 मिनट पर रियाना नाइटक्लब में घुसा। घुसते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस समय क्लब में 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे।