फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   raveena tandon talkes about her teenage days when she was molested many times travelling in buses

Raveena Tondon: टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़

Mon, 06 Mar 2023 12:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Mar 2023 12:47 PM IST
सार

रवीना टंडन मेट्रो के लिए काटे जा रहे जंगल के विरोध में हैं। वह नहीं चाहतीं कि मेट्रो 3 कारशेड बनाने के लिए हरे जंगल को काटा जाए। इसी बात को आधार बनाते हुए एक शख्स ने रवीना टंडन से सवाल किया।

विज्ञापन
raveena tandon talkes about her teenage days when she was molested many times travelling in buses
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवीना टंडन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और निडर होकर अपनी राय रखती हैं। रवीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है कि किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बयां की है और बताया है कि वह भी शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस खुलासे के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन

raveena tandon talkes about her teenage days when she was molested many times travelling in buses
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

हरे जंगल काटने का किया विरोध
दरअसल रवीना टंडन मेट्रो के लिए काटे जा रहे जंगल के विरोध में हैं। वह नहीं चाहतीं कि मेट्रो 3 कारशेड बनाने के लिए हरे जंगल को काटा जाए। इसी बात को आधार बनाते हुए एक शख्स ने रवीना टंडन से सवाल किया। उस शख्स ने बीते कुछ समय पहले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन यात्रियों से भरी हुई है और कुछ लोग इसके गेट पर भी लटके हैं। ट्रेन स्पीड से चल रही थी, तभी एक लड़का चलती ट्रेन से गिर जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों के बिगड़े परिवार के सदस्यों संग रिश्ते, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

raveena tandon talkes about her teenage days when she was molested many times travelling in buses
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

छेड़छाड़ का शिकार हुईं रवीना
वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने रवीना टंडन से सवाल किया था, "नमस्ते टंडन रवीना, मेट्रो का विरोध करने के लिए आपने आखिरी बार इस तरह का सफर कब किया था? तुम लोग बेशर्म हो'। इस शख्स के ट्वीट का रवीना टंडन ने जवाब दिया। रवीना ने लिखा, '1991 तक मैंने ऐसे ही सफर किया है। एक लड़की होने की वजह से आप की तरह अज्ञात ट्रोल ने मेरा शारीरिक शोषण भी किया है। काम शुरू करने से पहले मैंने सक्सेस देखी और पहली कार भी खरीदी। नागपुर के हो, आपका शहर हरा-भरा है। किसी की सक्सेस या इनकम से जलो मत'। 

विज्ञापन

raveena tandon talkes about her teenage days when she was molested many times travelling in buses
रवीना टंडन - फोटो : insta
जब खरीदी पहली कार
रवीना टंडन ने आगे लिखा, किशोरावस्था में बसों में यात्रा की, छेड़छाड़ भी हुई, वह सब कुछ हुआ जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं। इसके बाद साल 1992 में मैंने अपनी पहली कार ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed