फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena tandon reveals she was linked with her own brother

Bollywood: जब सगे भाई के साथ जोड़ दिया गया था रवीना टंडन का नाम, रातभर रोती रही थीं एक्ट्रेस

Thu, 06 Jan 2022 08:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Jan 2022 08:42 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम उनके ही सगे भाई के साथ जोड़ दिया गया था। जिससे दु:खी होकर अभिनेत्री रवीना टंडन रातभर रोती रहीं थीं। इस बात का खुलासा खुद रवीना टंडन ने ही किया था।

विज्ञापन
Raveena tandon reveals she was linked with her own brother
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम उनके ही सगे भाई के साथ जोड़ दिया गया था। जिससे दु:खी होकर अभिनेत्री रवीना टंडन रातभर रोती रहीं थीं। इस बात का खुलासा खुद रवीना टंडन ने ही किया था। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था, मुझे अभी भी वे रातें याद हैं, जब मुझे नींद नहीं आती थी और मैं नींद के लिए रोती थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था, गॉसिप वाले टैबलॉयड मेरी विश्वसनीयता, पहचान और मेरे माता-पिता को मुश्किल में डाल देते थे। मुझे हैरानी होती थी और मैं यह सोचती थी कि आखिर यह सब क्या है? उन्होंने कहा था, यहां तक की मेरा अफेयर मेरे ही सगे भाई के साथ जोड़ दिया गया था। रवीना टंडन ने कहा था कि 'स्टारडस्ट' ने लिखा था कि एक सुंदर और गोरा लड़का, जो रवीना टंडन को छोड़ने आता है। हमने रवीना टंडन का ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ निकाला है। कौन इन बातों पर सफाई दे और कब तक दे? गौरतलब है कि रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1974 में पैदा हुई रवीना टंडन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सीक्रेट रही है। वह कई बार अपनी अफेयर की वजह से सुर्खियों में भी रहीं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ 'अंदाज अपना अपना' (1994) और 'कहीं प्यार न हो जाए' (2000) जैसी फिल्मों में काम किया। रवीना ने 'मोहरा', 'दिलवाले' 'अंदाज अपना-अपना' 'दुल्हे राजा' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed