Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon reportedly may join Kartik Aaryan in Pati Patni Aur Woh 2 also feature Bhumi Pednekar

Pati Patni Aur Woh 2: कार्तिक की 'पति पत्नी और वो 2' पर तेज हुई चर्चा, 'केजीएफ 2' वाली अभिनेत्री का जुड़ा नाम

Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

Pati Patni Aur Woh 2 Buzz: कार्तिक आर्यन इस समय अपनी नवीनतम फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अब उनकी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट में फिल्म से इस अभिनेत्री के जुड़ने की चर्चा हो रही है। 
 

विज्ञापन
Raveena Tandon reportedly may join Kartik Aaryan in Pati Patni Aur Woh 2 also feature Bhumi Pednekar
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब उनकी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार्तिक की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीन टंडन भी नजर आने वाली हैं। रवीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रही हैं, जो 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। 

विज्ञापन


कार्तिक की फिल्म से रवीना के जुड़ने की है चर्चा 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रवीना उनके साथ नजर आ सकती हैं। पिंकविला के एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने उन्हें बताया, "रवीना टंडन पति पत्नी और वो 2 के लिए मुदस्सर अजीज के साथ बातचीत कर रही हैं। उन्हें इस कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल में एक सिजलिंग भूमिका की पेशकश की गई है और वह इस फिल्म के लिए साइन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।" केजीएफ 2 में उन्हें दमदार किरदार में देखने के बाद फैंस निश्चित तौर पर उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित होंगे। 
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21: नहीं कम हो रहा रूह बाबा का जादू, तीन हफ्तों में बटोर डाले इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-प्रोडक्शन में है फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना का किरदार है, कार्तिक आर्यन के जीवन में उलझनें पैदा करता दिखेगा। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। 'भूल भुलैया 3' के बाद 'पति पत्नी और वो' कार्तिक आर्यन की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी होगी, जिससे उन्हें और उनके फैंस को काफी उम्मीदें भी रहेंगी। 
Imtiaz Ali: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोले इम्तियाज, दुर्व्यवहार के लिए तीन लोगों को निकाला बाहर
साल 2019 में रिलीज हुई थी 'पति पत्नी और वो'
बताते चलें कि 'पति पत्नी और वो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमि्काओं में नजर आए थे। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया था। फिल्म में भूमि और कार्तिक ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी, जबकि कंट्रोल अभिनेत्री ने दूसरी महिला यानी वो की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म, साल 1978 की फ़िल्म पति पत्नी और वो पर आधारित है, जो अपने रिलीज के वक्त व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।
Prasoon Joshi: प्रसून जोशी ने की फिल्म निर्माण पर खुलकर बात, बोले- इस प्रक्रिया को रहस्यमय नहीं बनाना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed