फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon gets cub named after her in Kanpur zoo Actress Sends Heaters to Tiger Baby to Beat Winters

Raveena Tandon: जाड़े के मौसम में रवीना टंडन ने बेजुबानों की मदद को बढ़ाया हाथ, कानपुर चिड़ियाघर में भेजे हीटर

Thu, 05 Jan 2023 10:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

विज्ञापन
Raveena Tandon gets cub named after her in Kanpur zoo Actress Sends Heaters to Tiger Baby to Beat Winters
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह पशु प्रेमी भी हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इसकी झलक देखने को मिलती है। एक बार फिर इस बात की पुष्टि हुई है। रवीना टंडन ने कड़ाके की इस ठंड में बेजुबानो की मदद को हाथ बढ़ाया है। एक्ट्रेस ने कानपुर चिड़ियाघर में हीटर भेजे हैं, ताकि बेजुबानों की सर्दियां चैन से कट सकें। दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस की दरियादिली देख कानपुर प्राणी उद्यान में एक बाघ शावक का नाम उन्हीं के नाम पर रवीना रखा गया है। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रो रही है।

विज्ञापन

Arun Govil: रामभद्राचार्य जी से मिलने पहुंचे अरुण गोविल, टीवी के राम को देख फूट-फूटकर रोए जगद्गुरु

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में कानपुर प्राणी उद्यान से संबंधित स्टाफ रवीना टंडन का आभार जताते नजर आ रहे हैं। हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। साथ ही बाघ शावक का नाम उनके नाम पर रखे जाने की इच्छा भी जाहिर की है। रवीना टंडन ने यह ट्वीट रिट्वीट करते हुए आभार जताया है। रवीना टंडन ने लिखा है, 'कानपुर चिड़ियाघर की पहल शानदार है।'

वीडियो में कानपुर प्राणी उद्यान के डायरेक्टर कृष्ण कुमार सिंह रवीना टंडन का आभार जताते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा भेजे गए सामान को दिखाते हुए उन्होंने बताया, 'कानपुर प्राणी उद्यान के लिए मैडम रवीना टंडन जी ने बेजुबानों के लिए दवाइयां और टूल्स भेजे हैं। इसके लिए प्राणी उद्यान उनका आभारी है।' इसके अलावा चिड़ियाघर के क्षेत्रीय वनाधिकारी नावेद इकराम सहित तमाम स्टाफ ने भी रवीना टंडन का आभार जताया।
Urfi Javed: उर्फी पर कार्रवाई न करने पर चित्रा वाघ ने महिला आयोग से किया सवाल, बोलीं- ये नंगा नाच नहीं चलेगा

विज्ञापन

रवीना टंडन की दरियादिली देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'आपका दिल बेहद खूबसूरत है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सच में हीरोइन हो।' बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब रवीना टंडन ने जानवरों की मदद की हो। कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान भी एक्ट्रेस ने बेजुबानों के लिए ऐसी तमाम पहल की थीं।
Project k: 'प्रोजेक्ट के’ से दीपिका के फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed