सोनू सूद के बाद रवीना टंडन ने किया बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कराने का समर्थन, बोलीं- ये वक्त बहुत तनावपूर्ण है
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रों के लिए ये वक्त बहुत ही तनावपूर्ण है। जब सभी बड़े लॉकडाउन मोड में हैं तो बच्चे परीक्षा देने के लिए बाहर जाये। बहुत बहादुर। जिन बच्चों के घरों में बुजुर्ग और माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। उन सदस्यों को भी वे बच्चे जोखिम में डाल देंगे।'
A very stressful time for all the students appearing for their board exams.Adults in lockdown mode while children venturing out to give exams.very brave.What about all those families who have senior citizens,or parents with health issues at home,putting them at risk.
विज्ञापन विज्ञापन— Raveena Tandon (@TandonRaveena) April 11, 2021
तो वहीं इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने इस मामले में कहा था, 'मैं उन सभी छात्रों से समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, जो इस कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर हैं। एक दिन में 145 हजार तक बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों की संख्या चिंताजनक है। मुझे लगता है कि इतने सारे छात्रों के जीवन को जोखिम में डालने के बजाय, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति होनी चाहिए।'
I request everyone to support students who are forced to appear for offline board exams in these tough times. With the number of cases rising to 145k a day I feel there should be an internal assessment method to promote them rather than risking so many lives. #cancelboardexam2021 pic.twitter.com/Taq38B0811
— sonu sood (@SonuSood) April 11, 2021
सोनू सूद ने आगे कई देशों का हवाला देते हुए कहा था, 'सऊदी अरब और मैक्सिको जैसे देशों में कोरोना के बहुत कम मामले होने के बावजूद भी शैक्षणिक संस्थानों ने परीक्षा रद्द कर दी हैं। लेकिन हमारे यहां केस बहुत ज्यादा हैं और हम फिर भी एग्जाम कराने की सोच रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ऑफलाइन परीक्षा के लिए ये सही वक्त है।'
फिलहाल, अभी इस मामले में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि परीक्षाएं कराई जाएंगी अन्यथा रद्द की जाएंगी। लेकिन सेलेब्स और बच्चों के माता-पिता परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग लगातार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी लड़की को देखकर आप खा सकते हैं धोखा, करिश्मा कपूर से हूबहू मिलती है शक्ल