Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आईं रश्मिका, डरी-सहमी दिखीं एक्ट्रेस
पांच नवंबर को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो का विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस मामले के बाद रश्मिका मंदाना ने अपना पहली पब्लिक अपीयरेंस दिया है।
विस्तार
पांच नवंबर को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो का विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार एक्ट्रेस पब्लिक के सामने नजर आई हैं और वह काफी डरी-सहमी सी दिखीं।
पिछले कई दिनों से उनका डीपफेक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल रश्मिका का एक अश्लील फेक वीडियो तैयार किया गया और देखते ही देखते इस वायरल वीडियो ने हर तरफ सनसनी मचा दी। इसी के साथ इस कॉन्टेंट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की एडवायजरी तक जारी हो गई।
लेटेस्ट वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को अपने को-स्टार रणवूर कपूर के साथ टी-सीरीज के ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बेहद डरी-सेहमी सी नजर आ रही हैं और साथ ही रश्मिका पैपराजी से बचती हुई भी दिखीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो पर कमेंट्स की बाढ आ गई है। फैंस रश्मिका मंदाना का फूल सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'बहुत सारा प्यार और सपोर्ट आपको'।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Exclusive (@bollywood_exclusive_001)
बता दें इन दिनों रश्मिका अपनी मचअवेटेड फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एनिमल के धांसू टीजर ने फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। टीजर में रणबीर कपूर के वायलेंट लुक को देखर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म में वे अपने डेंजरस लुक से इम्प्रेस करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: आधी-अधूरी रिलीज की गई अर्जुन- भूमि की 'द लेडी किलर?' निर्देशक ने किया वजह का खुलासा