फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna Chhaava Sikandar actress limps at airport uses wheelchair to travel sustaining leg injury

Rashmika Mandanna: पैर में चोट लगने के बाद एयरपोर्ट पर लंगड़ाती दिखीं रश्मिका मंदाना, व्हीलचेयर का लिया सहारा

Wed, 22 Jan 2025 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर और छावा को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। इसी बीच रश्मिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंगड़ाती हुई नजर आईं, जिसके बाद एयरपोर्ट में जाने के लिए उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसक श्रीवल्ली के लिए चिंता जता रहे हैं।  

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Chhaava Sikandar actress limps at airport uses wheelchair to travel sustaining leg injury
रश्मिका मंदाना को लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम-rashmika_mandanna

विस्तार

छावा अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को जिम में वर्कआउट करते समय पैर में गंभीर चोट लग गई थी। इस चोट के बावजूद, उन्हें आज सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वह मुंबई के लिए रवाना हुईं। वह काम के सिलसिले में और अपनी आगामी हिंदी फिल्म के प्रचार के लिए सफर कर रही हैं।
विज्ञापन

रश्मिका का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रश्मिका एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती नजर आईं। हालांकि, वह लंगड़ाते हुए अपनी टीम की मदद से परिसर में दाखिल हुईं। रश्मिका चलने में असमर्थ दिखीं, इसलिए उन्होंने व्हीलचेयर का सहारा लिया। इसके बाद उनकी टीम ने उन्हें समय पर फ्लाइट तक पहुंचने में मदद की। 
यह भी पढ़ें:
The Raja Saab: द राजा साब के सेट से लीक हुआ मालविका मोहनन का फाइटिंग सीन, प्रभास की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों के कमेंट्स
उनके इस वीयरल वीडियो ने उनके प्रशंसकों के चिंतित कर दिया है। प्रशंसकों ने रश्मिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कमेंट्स किए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ श्रीवल्ली।" 

यह भी पढ़ें:
Game Changer OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी गेम चेंजर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की फिल्म
विज्ञापन

वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो रश्मिका, सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी। वहीं हाल ही में रश्मिका मंदाना का फिल्म छावा से लुक जारी किया गया। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा 'प्रत्येक महान राजा के पीछे, बेजोड़ ताकत वाली एक रानी खड़ी होती है। स्वराज्य का गौरव - महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय।'

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed