दुखद: फिल्म एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से निधन, दस दिन पहले मांगी थी ऑक्सीजन बेड की मदद
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश जंग लड़ रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं वहीं कितने लोग तो जान भी गंवा चुके हैं। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। अब खबर आ रही है कि तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के एडिटर अजय शर्मा का 4 मई को निधन हो गया। अजय कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अजय के निधन से 10 दिन पहले निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर ऑक्सीजन बेड के लिए मदद की गुहार लगाई थी।
उनके ट्वीट के मुताबिक कोरोना संक्रमित अजय शर्मा का ऑक्सीजन लेवल उस वक्त 83 तक पहुंच गया था। अजय शर्मा की संक्रमण से हालत बिगड़ती जा रही थी और आखिर में वो जिंदगी से जंग हार गए। अजय की कोरोना से मौत की पुष्टि उनके एक करीबी दोस्त ने की है।
अजय शर्मा के निधन की खबर सुनते ही कई सेलेब्स सकते में आ गए हैं और ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। श्रिया पिलगांवकर ने ट्वीट किया, 'टूट गई हूं। हमने आज अजय शर्मा को खो दिया। वो सिर्फ एक बेहतरीन एडिटर ही नहीं बल्कि इंसानियत का हीरा भी थे। सही नहीं हुआ।'
Devasted is an understatement 💔
We lost Ajay Sharma today.
Not just an incredibly fine editor but an absolute gem of a human being . Nothing makes sense .
— Shriya Pilgaonkar (@ShriyaP) May 5, 2021
फिल्म एडिटर टी सुरेश ने लिखा, 'जिंदगी बहुत गलत करती है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अजय, एक उम्दा प्रतिभा बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार और दोस्तों को इस मुश्किल समय में मेरी संदेवनाएं।'
Life is so unfair. Rest in Peace, Ajay Sharma, a great talent gone too soon. My heartfelt condolences to his family & friends during this difficult time. 🕯️🌹 https://t.co/NoSLctK7AR
— T.S.Suresh (@editorsuresh) May 5, 2021
अजय शर्मा ने रश्मि रॉकेट पर काम कर रहे थे और उससे पहले उन्होंने जग्गा जासूस, कारवां, लूडो, इंदू की जवानी, हाईजैक, प्यार का पंचनामा 2, क्रूक, तुम मिले और वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स जैसे प्रोजेक्ट्स में एडिटिंग का काम किया है। इसके अलावा अजय ने फिल्म बर्फी, ये जवानी है दिवानी, अग्निपथ, काई पो चे, लाइफ इन ए मेट्रो, गोरी तेरे प्यार में, आई हेट लव स्टोरीज और द डर्टी पिक्चर में बतौर असिस्टेंट एडिटर काम किया था।
एडिटिंग के अलावा अजय ने निर्देशन में भी अपना हाथ अजमाया था और उन्होंने शॉर्ट फिल्म जॉली 1995 का निर्देशन किया था। अजय शर्मा बेहद प्रतिभाशाली और उम्दा इंसान थे।