फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shot real explosion with 500 litres petrol in Dhurandhar 2 says SFX supervisor

'धुरंधर 2' में दिखाए गए धमाके हैं असली, इस सीन की शूटिंग में लगा 500 लीटर पेट्रोल; SFX सुपरवाइजर का खुलासा

Wed, 29 Apr 2026 04:02 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 29 Apr 2026 04:02 PM IST
सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया है कि फिल्म में जो धमाके दिखाए गए हैं वह असली हैं। उन्होंने क्लाइमैक्स सीन को लेकर एक खास बात बताई है।

विज्ञापन
Ranveer Singh shot real explosion with 500 litres petrol in Dhurandhar 2 says SFX supervisor
धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल मार्च में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई। फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन और धमाकेदार सेट इसकी बड़ी खासियतें थीं। फिल्म के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया कि फिल्म में दिखाए गए सभी धमाके असली थे। रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के साथ फिलमाए गए क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

'धुरंधर 2' में इस्तेमान नहीं हुआ पुराना तरीका
हिंदी रश से बातचीत में विशाल ने बताया कि उनसे अक्सर छोटे धमाके करने को कहा जाता है, जिन्हें बाद में सीजीआई की मदद से और बड़ा दिखाया जाता है। लेकिन, 'धुरंधर 2' में इस तरीके का इस्तेमाल नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh shot real explosion with 500 litres petrol in Dhurandhar 2 says SFX supervisor
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने की खास मांग
उन्होंने कहा, 'आदित्य धर ने कहा, 'मैं सीजीआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहता,' खासकर धमाकों के लिए। जो आखिरी टैंकर धमाका था, वह सबसे मुश्किल था। उसमें सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता थी। जरा सोचिए- 500 लीटर पेट्रोल! उस धमाके से उड़ने वाले सभी टुकड़े असली थे। रणवीर धमाके वाली जगह के बहुत करीब चल रहे थे। मुझे यह पक्का करना था कि आग की लपटें उन तक न पहुंचें। हमने सारा काम पूरी सावधानी से किया और रणवीर सिंह को ठीक-ठीक बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है।'

किस एक्टर के साथ रिश्ते में हैं पूजा हेगड़े? तारा सुतारिया के साथ जुड़ चुका रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम

विज्ञापन

500 लीटर पेट्रोल लगा
विशाल ने बताया 'मुझ पर प्रोडक्शन का बहुत प्रेशर था। धमाके के लिए असली ट्रेन और कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया था। यह बहुत मुश्किल काम था, लेकिन हमें खुद पर भरोसा था। प्रोडक्शन टीम ने मुझसे 250 लीटर तेल इस्तेमाल करने को कहा था, लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ा रहा कि कम से कम 500 लीटर तेल की जरूरत होगी। सही असर पाने के लिए, मुझे हर टैंक में 25 किलो विस्फोटक डालना पड़ा।'

Ranveer Singh shot real explosion with 500 litres petrol in Dhurandhar 2 says SFX supervisor
धुरंधर 2 - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक जबरदस्त अवतार में नजर आए। इसमें उनके किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने तक का सफर दिखाया गया है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और अब तक इसने दुनिया भर में लगभग 1750 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed