फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shifts out of his family home to get closer to 'Bajirao'

'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह ने छोड़ा अपना घर

Thu, 25 Jun 2015 06:57 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh shifts out of his family home to get closer to 'Bajirao'

रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में किसी तरह की देर ना हो इसके लिए काफी संजीदा हैं साथ ही वो ज्यादा वक्त भी 'बाजीराव मस्तानी' के सैट पर गुजारना चाहते हैं। इसलिए रणवीर ने अपना घर छोड़कर फिल्म के सैट के पास ही रहने का फैसला किया है।

विज्ञापन


रणवीर सिंह हाल ही में कंधे की चोट से उबरे हैं। हालांकि रणवीर का कंधा पूरी तरह से सही नहीं हो पाया है। रणवीर अभी भी रोज अपने कंधे की फिटनेस के लिए चार घंटे फिजियेथेरेपी करते हैं। साथ ही रोजाना 12 घंटे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रणवीर को रोजाना के व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्हे घर से सैट तक पहुंचने में लग रहे समय के चलते दिक्कत हो रही थी इसीलिए रणवीर ने सैट के पास ही रहने का फैसला लिया। जिससे वो अपना ज्यादा वक्त फिल्म की शूटिंग को दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की बारिश भी बनी रणवीर को घर से दूर करने की वजह!

Ranveer Singh shifts out of his family home to get closer to 'Bajirao'

मुंबई में हाल के दिनों में जबर्दस्त बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मुंबई में जाम की समस्या बहुत होती है। ऐसे में रणवीर को अपने बांद्रा के घर से गोरेगांव में फिल्म के सैट तक पहुचने में खासी दिक्कत हो रही थी।

ऐसे में रणवीर के बांद्रा से गोरेगांव शिफ्ट होने में बारिश की भी अहम भूमिका है। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर बाजीराव की भूमिका में हैं। फिल्म में बाजीराव की तरह दिखने के लिए रणवीर को काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

'बाजीराव मस्तानी' मे रणवीर के साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की 'दिल धड़कने दो' रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर के रोल को खूब सराहना मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed