रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अक्षय की 'पैडमैन' को दी मात, पहले ही दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई
इतना ही नहीं फिल्म 'डेडपूल 2' साल 2018 की अपने पहले दिन सबसे ज्यादा रुपए कमाने वाली चौथी फिल्म बन गई है। इस बात का खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किया है। उनके ट्वीट के अनुसार 'डेडपूल 2' ने अपने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को पीछे छोड़ दिया है।
तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार टॉप 5 फिल्में- 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने अपने पहले दिन सबसे ज्यादा करीब 31.30 करोड़ की कमाई, 'बागी 2' ने 25.10 करोड़, 'पद्मावत' ने 19 करोड़, 'डेडपूल 2' ने 11.25 करोड़ और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' ने 10.26 करोड़ रुपए की कमाई की है।
TOP 5 - 2018
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 19, 2018
Opening Day biz...
1. #AvengersInfinityWar ₹ 31.30 cr
[English + dubbed versions]
2. #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
3. #Padmaavat ₹ 19 cr
[Thu release; incl Wed previews ₹ 24 cr]
4. #Deadpool2 ₹ 11.25 cr
[English + dubbed versions]
5. #PadMan ₹ 10.26 cr
India biz.