{"_id":"f2d6f538a335fc49efadf13babfae18b","slug":"ranveer-singh-and-deepika-ready-to-work-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना ना करते दीपिका के पति बन ही गए रणवीर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ना ना करते दीपिका के पति बन ही गए रणवीर!
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों जिस जोडी की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। पिछले साल ‘राम-लीला’ के बाद अचानक यह जोड़ी सुर्खियों में आई और चारों तरफ उनके प्रेम के चर्चे होने लगे।
विज्ञापन
हालांकि शादी तो बहुत दूर की बात है लेकिन उनका प्रेम देख कर लोगों को यह लगने लगा है कि दोनों एक-दूसरे के प्रति वफादार रहेंगे और भविष्य में सात फेरे ले लेंगे। यह तो वक्त ही बताएगा कि इनके प्यार का क्या होगा, लेकिन फिलहाल रणवीर रुपहले पर्दे पर तो दीपिका के पति बन ही गए हैं।
विज्ञापन
सूत्र खबर लाए हैं कि होमी अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी फर्नांडिज’ में रणवीर दीपिका पादुकोण के पति की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं जबकि रणवीर मेहमान कलाकार की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। वैसे रणवीर इसके बाद 2015 में भी पर्दे पर दीपिका के पति के रूप में दिखेंगे। फिल्म होगी संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’। जिसमें मस्तानी के रूप में दीपिका बाजीराव बने रणवीर की प्रेमिका बनेंगी, जिससे वह आगे चल कर शादी कर लेते हैं। लेकिन फिर संघर्ष शुरू होता है क्योंकि बाजीराव का परिवार मस्तानी को उनकी पत्नी के रूप में नहीं स्वीकारता तथा उनके बच्चे को नाजायज मानता है।