फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Shorey will seen in Eros Now Metro Park 2

रणवीर शौरी की 'मेट्रो पार्क' की होगी वापसी, निर्माताओं ने किया भरपूर मनोरंजन का वादा

Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Shorey will seen in Eros Now Metro Park 2
Metro Park - फोटो : amar ujala mumbai

इरोस नाउ ओरिजिनल सीरीज मेट्रो पार्क के हिट होने के बाद इसके निर्माता दूसरा सीजन लेकर वापस लौट रहे है। पहले सीजन में रणवीर शौरी, पितोबाश, पूर्बी जोशी और वेगा तमोटिया इस सीरीज के मुख्य कलाकार थे। इन्हीं कलाकारों के साथ इसका दूसरा सीजन भी आएगा।

विज्ञापन


पहले सीजन की शुरुआत विदेश में रहने वाले देसी भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी की कुर्बानी और सनकीपन को दिखाने से होती है। कन्नन और किंजल एक नव-विवाहित जोड़ा है, जो एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। वह न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट में रहते हैं और न्यू जर्सी में मेट्रो पार्क में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। ये जगह किंजल की बहन के घर के काफी करीब है। कन्नन के बहनोई कल्पेश न्यू जर्सी के इंडिया-टाउन में पे एंड रन नामक एक अमेरिकी सुविधा स्टोर चलाते हैं। वह अपनी पत्नी पायल के साथ रहते हैं जोकि अपना ब्यूटी सैलून चलाती है।
विज्ञापन

 

Ranveer Shorey will seen in Eros Now Metro Park 2
Metro Park - फोटो : amar ujala mumbai

कन्नन और किंजल एक ऐसे मोहल्ले में चले जाते हैं, जहां ज्यादातर भारतीय निवासी हैं। दोनों को वहां के वातावरण के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल लगता है। कहानी उनके आसपास घूमती रहती है, लेकिन दोनों ही जोड़े खुद को उस वातावरण में ढाल नहीं पाते, और तमाम कठिन परिस्थितियों से जूझते रहते हैं।

इरोस ग्रुप की मुख्य रचनात्मक अधिकारी रिद्दिमा लुल्ला ने कहा, 'हमारा पहला सीजन सफल रहा और लोगों को काफी मजा आया। इसे देखते हुए हमें दूसरे सीजन का फैसला लेने में सोचना भी नहीं पड़ा। पहले सीजन को दुनिया भर में लोकप्रियता और देखे जाने का कारण था कि हमारे शो के किरदार और पैदा होने वाली स्थितियां आज के जमाने थीं, जिनसे लोग अपने आप को जोड़कर देख सकते थे।' उन्होंने आगे कहा, 'हम इस तरह के मजाकिया, आकर्षक और लोगों को जोड़ने वाले किरदारों को लेकर बेहद रोमांचित हैं, और हम दुनियाभर के अपने दर्शकों से वादा करते हैं कि हमारा दूसरा सीजन भी आपको खुशियों से भर देगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed