फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer deepika love each other?

रणवीर-दीपिकाः प्यार नहीं तो फिर कैसी तड़प?

Mon, 26 May 2014 08:58 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
 ranveer deepika love each other?

भले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने प्यार को लेकर सबके सामने इंकार करें, लेकिन हकीकत यह है कि दोनों के लिए एक दूजे के बगैर रह पाना बहुत कठिन हो चुका है।

विज्ञापन


मुश्किल यह है कि प्यार के साथ उन्हें काम भी करना है और अगर ऐसे में दोनों को अलग-अलग शहरों में रह पड़ जाए तो उनके लिए जुदाई के पल काटना कठिन हो जाता है। मगर इस बार मामला कुछ ज्यादा ही टेढ़ा हो गया है।
विज्ञापन

तड़प गए बिना बात किए हुए

 ranveer deepika love each other?

रणवीर करीब दो महीने के लिए जोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग के लिए यूरोप में एक जहाज पर चले गए हैं। शूटिंग की शर्तों के मुताबिक ऐक्टरों को इस फिल्म के दौरान काम करते हुए जहाज पर मोबाइल फोन तक रखने की इजाजत नहीं है।

ऐसे में रणवीर और दीपिका के लिए जुदाई के ये दिन कुछ ज्यादा ही कठिन साबित हो रहे हैं। रणवीर तो चलिए काम में खुद को थोड़ा भुला देंगे लेकिन दीपिका क्या करें? इन दिनों वह खाली है और अकेलेपन से परेशान हैं।

दीपिका गईं छुट्टी पर

 ranveer deepika love each other?

नतीजा यह कि दीपिका परिवार को साथ लेकर यूरोप में छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता और बहन को लेकर यूरोप की सैर कर रही हैं। पूरे परिवार का एक महीने तक विदेश में छुट्टियां मनाने का इरादा बताया जा रहा है। एक महीने बाद जब दीपिका लौटेंगी तो वह फिर से काम में लग जाएंगी। चलिए, रणवीर से जुदाई के बहाने दीपिका को परिवार के लिए वक्त तो मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed