{"_id":"5bab09b2867a557f0e719919","slug":"rani-mukherjee-film-hichki-will-release-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के बाद अब रानी मुखर्जी की चीन में दिखेगी 'हिचकी', इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत के बाद अब रानी मुखर्जी की चीन में दिखेगी 'हिचकी', इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 23 मार्च को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। रिलीज होते ही इस फिल्म ने न केवल काफी तारीफ बटोरी बल्कि विदेश में भी 'हिचकी' को पसंद किया गया है। इसी कड़ी में अब रानी मुखर्जी की 'हिचकी' को भारत के पड़ेसी देश चीन में दिखाया जाएगा।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'हिचकी' अगले महीने 13 अक्टूबर को चीन में रिलीज होगी। गौरतलब है कि बीती 16 जून को चीन में हुए शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (SIFF) में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां यह फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आई। अब यह फिल्म चीन के आम दर्शकों के दिलों को भी जीतने के लिए तैयार है।
बात करें 'हिचकी' की कहानी तो कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया है जो टॉरेट सिंड्रोम से जैसी बीमारी का शिकार होती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ कई बाल कलाकार भी है जिन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फिल्म में एक शानदार टीचर के तौर पर रानी मुखर्जी की दर्शकों ने काफी तारीफ भी की है। फिल्म हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है। वहीं इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।