{"_id":"34b418c2dd3ec03e2949dafe192a27f4","slug":"rani-mukharji-mardani","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 किलो कम क्यों हुई रानी मुखर्जी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 किलो कम क्यों हुई रानी मुखर्जी?
अमर उजाला मुंबई
Updated Fri, 29 Nov 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी अब बिल्कुल नए अंदाज में दिखेंगी। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया है।
विज्ञापन
फिल्म मरदानी के लिए रानी मुखर्जी ने बारह किलो वजन कम किया है। बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास देवी चौधरानी पर आधारित इस फिल्म से रानी को बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें रानी एक पुलिस कॉप का किरदार निभा रही हैं।
यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं। परिणीता जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके प्रदीप इस बंगाली कथानक में रमे हुए हैं। वैसे, इस फिल्म के लिए खुद आदित्य चोपड़ा भी अतिरिक्त ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग के दौरान भी आदित्य ने हस्तक्षेप किया था। उन्हीं ने स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट भी एप्रूव किया है। यह भी खबर है कि मरदानी में सलमान खान एक खास किरदार निभाने जा रहे हैं। वैसे भी रानी का किरदार सलमान खान के फिल्म दबंग में निभाए चुलबुल पांडे से काफी हद तक मिलता जुलता है।
विज्ञापन