मेलबर्न में रानी मुखर्जी ने देश की बढ़ाई शान, बोलीं - 'विदेश में तिरंगा फहराना गर्व की बात'
इस खास मौके पर रानी मुखर्जी ने सफेद रंग की साड़ी के साथ सफेद मोतियों की माला पहनी हुई थी। इस सिंपल लुक में रानी मुखर्जी काफी खूबसूरत लग रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक तिरंगा फहराने के बाद हिंदी सिनेमाजगत की बबली गर्ल रानी मुखर्जी ने मेलबर्न में मिले इस सम्मान को सराहा।
'इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न' 2018 में रानी मुखर्जी का तिरंगा फहराते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रानी राष्ट्रगान गाती हुई नजर आ रही हैं। पिछली बार ऐश्वर्या आराध्या के साथ गई थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना था तो वहीं आराध्या सफेद रंग का सूट पहने हुए नजर आई थीं।
A post shared by Rani Mukerji Latin America ⓒⓞ (@ranimukerjilatin) on