{"_id":"5dedbec08ebc3e1be15e4f76","slug":"rani-mukerji-film-mardaani-2-get-ua-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड ने 'मर्दानी 2' को दी बड़ी राहत, रानी बोलीं- 'अब घर-घर तक पहुंचेगा हमारा संदेश'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड ने 'मर्दानी 2' को दी बड़ी राहत, रानी बोलीं- 'अब घर-घर तक पहुंचेगा हमारा संदेश'
Mon, 09 Dec 2019 08:55 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने मनोरंजक ट्रेलर और शानदार कहानी से दर्शकों में उत्सुकता जगा रही रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मर्दानी 2 की कहानी इतनी सम सामयिक हो जाएगी, इसके मेकर्स ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। पूरे देश में बलात्कार की घटनाओं को लेकर मचे बवाल के बीच रिलीज हो रही इस फिल्म में रानी मुखर्जी युवतियों को शिकार बनाने वाले एक किशोर का पीछा करती नजर आएंगी। आशंका जताई जा रही थी कि फिल्म के विषय को देखते हुए सेंसर बोर्ड इसे ए सर्टिफिकेट ही देगा, लेकिन फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिलने पर रानी मुखर्जी ने राहत की लंबी सांस ली है।
रानी मुखर्जी कहती हैं, “मर्दानी 2 को सेंसर बोर्ड से यूए प्रमाणपत्र मिलने से इसका संदेश अब ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा, और हम अपने देश में बढ़ रहे हिंसक किशोर अपराधों के सामाजिक खतरों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बता पाएंगे। हम चाहते हैं कि पूरा देश हमारी फिल्म को देखे और खासकर इस बेनाम और चेहरा विहीन अपराधियों से हो रहे सामाजिक खतरे के प्रति सतर्क रहें क्योंकि ये हमारे परिवार, विशेषकर हमारी बेटियों के आसपास मौजूद रहकर उन्हें एक शिकार की तरह देख रहे हैं।”
मर्दानी 2 में रानी एक निर्भीक और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में हैं। मर्दानी में उनके किरदार ने बाल तस्कर गिरोह के सरगना के विरुद्ध जंग लड़ी थी।